टोल प्लाजा पर भाजपा नेताओं का हंगामा, मंत्री की गाड़ी बताकर टैक्स छूट की मांग
समझें क्या है पूरा मामला...
- छतरपुर जिले में एक टोल प्लाजा पर शनिवार को बड़ा विवाद हुआ।
- भाजपा नेताओं और टोल कर्मचारियों के बीच तीखी बहस हुई।
- इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।
- वीडियो में कई भाजपा नेता टोल कर्मचारियों से उलझते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि यह विवाद झांसी-मऊरानीपुर मार्ग स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर हुआ था। घटना 25 जुलाई की है लेकिन वीडियो अगले दिन यानी 26 जुलाई को वायरल हो हा है। इसमें पूर्व सांसद प्रतिनिधि संजू बरसैंया समेत कई नेता दिखाई दे रहे हैं।
टोल छूट की मांग पर शुरू हुआ मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भाजपा नेताओं ने टोल शुल्क में छूट मांगी थी। इसी दौरान संजू बरसैंया ने खुद को केंद्रीय मंत्री और सांसद वीरेंद्र कुमार का प्रतिनिधि बताया छा।
नेताओं ने कहा कि वे मंत्री को झांसी रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहे हैं। उनका दावा था कि वाहन इसी काम में उपयोग हुआ है।
टोल कर्मचारियों ने नियमों का हवाला दिया। उन्होंने बिना तय शुल्क लिए वाहन को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। इसी बात पर विवाद और बढ़ गया।
वरिष्ठ नेताओं और पुलिस को किए गए फोन
इसके बाद जैसे ही विवाद बढ़ा नेताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का नाम लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भी फोन किए।
इसी बीच मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
वाहन की हवा निकालने का दावा
बहस के दौरान माहौल काफी गरम हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन को रोकने के लिए उसकी हवा निकाल दी गई। इससे दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
टोल कर्मचारी नियमों पर अड़े रहे
टोल कर्मचारियों ने साफ कहा कि सभी वाहनों पर एक जैसा नियम लागू होता है। बिना वैध छूट या तय प्रक्रिया के किसी को भी टैक्स से छूट नहीं दी जा सकती।
कर्मचारियों ने किसी भी सिफारिश या दबाव को मानने से इनकार कर दिया है। उनका रवैया शुरू से आखिर तक सख्त रहालहै।
मौके पर मौजूद रहे भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी
घटनास्थल पर भाजपा नेता अप्पू राजा सोनी भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में वे फोन पर बात करते और मामला शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार नेताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का हवाला देकर मामला सुलझाने की कोशिश की। इसके बावजूद टोल कर्मचारी अपनी बात पर कायम रहे।
काफी देर बाद सामान्य हुई स्थिति
लंबी नोकझोंक और हंगामे के बाद हालात सामान्य हुए। इसके बाद टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा जारी है।
ये खबरें भी पढ़िए...
टोल मांगने पर भड़के बिजली कंपनी के अफसर, फोन कर कटवा दी टोल प्लाजा की लाइट
टोल प्लाजा पर आईकार्ड मांगने पर भड़के विधायक, टोलकर्मी गिरफ्तार
टोल प्लाजा के पास वालों के लिए बड़ी राहत, घर बैठे मोबाइल से बनेगा पास
NHAI ने 5 से 30 रुपए तक बढ़ाई टोल दरें, दिल्ली-जयपुर का सफर हुआ महंगा