छिंदवाड़ा में बदमाश ने बोलेरो से ASI को रौंदा, मौत; जानिए क्या है पूरा मामला

Pratibha Rana | Jan 18, 2024, 18:08 IST
छिंदवाड़ा में बदमाश ने बोलेरो से ASI को रौंदा, मौत; जानिए क्या है पूरा मामला
ASI नरेश शर्मा छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाने में तैनात थे। एडिशनल SP के मुताबिक, ASI को डायल-100 के जरिए सूचना मिली थी कि बोलेरो ड्राइवर परासिया में न्यूटन पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहा है।

CHHINDWARA. छिंदवाड़ा में बदमाश की दबंगई ने एक ASI की जान ले ली। गुरुवार, 18 जनवरी को सुबह बदमाश ने पुलिस के ASI पर बोलेरो चढ़ा दी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बदमाश पेट्रोल पंप से बिना पेमेंट दिए भाग रहा था। पुलिस ने चेकपॉइंट लगाकर उसे पकड़ना चाहा। ASI ने बोलेरो के सामने आकर रुकने को कहा, लेकिन आरोपी ने स्पीड कम करने की जगह उन पर बोलेरो चढ़ा दी और भाग गया।



Screenshot 2024-01-18 141125jpg.jpg


डायल- 100 की सूचना पर की थी घेरोबंदी



जानकारी के अनुसार ASI नरेश शर्मा (52) छिंदवाड़ा जिले के माहुलझिर थाने में तैनात थे। एडिशनल SP के मुताबिक, ASI को डायल-100 के जरिए सूचना मिली थी कि बोलेरो ड्राइवर परासिया में न्यूटन पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए भाग रहा है और पंप कर्मचारियों से मारपीट भी की।



...और थाने के सामने ही ASI को रौंद दिया



इसके बाद थाने के सामने ASI चेकपॉइंट पर बोलेरो को रोकने के लिए खड़े हो गए और गाड़ी को रोकना का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ड्राइवर उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे 50 किलोमीटर दूर से दबोच लिया है। इधर, गंभीर हालत में ASI को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई।



आरोपी ड्राइवर पर हत्या का केस



पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ इरादतन हत्या (धारा 307) का मामला दर्ज किया है। बाद में 302 में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के अनुसार ड्राइवर नशे की हालत में था। ASI की नाक और सिर में गंभीर चोट आई थी।



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Hit and run case
  • ASI murdered in Chhindwara
  • ASI murdered by running over Bolero
  • ASI Naresh Sharma
  • Bolero running over ASI
  • MP News छिंदवाड़ा में ASI की हत्या
  • बोलेरो चढ़ाकर ASI की हत्या
  • ASI नरेश शर्मा
  • ASI पर चढ़ाई बोलेरो
  • हिट और रन केस