जिला अस्पताल की छत पर डर्टी रोमांस करता पकड़ाया कर्मचारी, फिर लिया ऐसा एक्शन

Shreya Nakade | May 20, 2024, 09:08 IST
DIRTY ROMANCE
मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल का एक कर्मचारी महिला मित्र के साथ प्रतिबंधित क्षेत्र में डर्टी रोमांस करते हुए पकड़ा गया। पकड़े जाने पर युवक और युवती कपड़े पहनकर भागते हुए दिखाई दिए।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एक कर्मचारी का अस्पताल के प्रतिवंधित क्षेत्र में डर्टी रोमांस ( chhindwara district hospital dirty romance ) का एक वीडियो सामने आया है। कर्मचारी रात के समय महिला मित्र के साथ अस्पताल की छत पर था। वहां उसे अस्पताल की आया ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। आया ने इस घटना का वीडियो भी बनाया जो अब वायरल हो रहा है। आया को वीडियो बनाते देख पहले तो अस्पताल के कर्मचारी ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कर्मचारी और महिला मित्र दोनों कपड़े पहनकर वहां से भाग गए।



अफसरों की थी कर्मचारी पर खास मेहरबानी


वायरल वीडियो में दिख रहा कर्मचारी जिला अस्पताल में कार्यरत आउट सोर्स कंपनी का कर्मचारी था। हालांकि चर्चा है कि अफसरों से उसके काफी करीबी रिश्ते थे। ऐसे में अफसरों की मेहरबानी से वह अस्पताल में सुपरवाइजर बनकर घूमता था। यही कारण था कि उसके लिए महिला मित्र को प्रतिबंधित क्षेत्र तक ले जाना मुश्किल नहीं रहा। घटना का वीडियो सामने आने पर यह मामला उजागर हुआ। अब कर्मचारी को अस्पताल से सस्पेंड कर दिया गया है।



मुझे ब्लैकमेल किया गया - कर्मचारी


छिंदवाड़ा जिला अस्पताल डर्टी रोमांस मामले में कर्मचारी का दावा है कि वह अस्पताल की छत पर किसी काम से गया था। साथ ही उसने दावा किया कि उसके साथ जो लड़की थी वह उसकी मंगेतर थी। युवक ने उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। हालांकि वायरल वीडियो में व्यक्ति को कपड़े पहनकर भागते देखा जा रहा है। इससे यह साफ है कि वह वहां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था। अस्पताल के कर्मचारी के डर्टी रोमांस की घटना कुछ दिन पुरानी है। इसका वीडियो अब वायरल होना शुरू हुआ है। इससे जिला अस्पताल की सुरक्षा और अनुशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं।



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • chhindwara district hospital dirty romance
  • छिंदवाड़ा जिला अस्पताल डर्टी रोमांस
  • dirty romance
  • डर्टी रोमांस