सिंगरौली बैंक लूट के बाद एक्शन में एमपी पुलिस, होटलों और किराएदारों की कर रही चैकिंग

Aman Vaishnav | Apr 20, 2026, 07:57 IST
chhindwara police alert singrauli bank loot
सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के बाद से ही एमपी में हाई अलर्ट है। मुख्यालय से होटलों और किराएदारों पर निगरानी करने के आदेश मिले हैं। आदेश के बाद से ही पुलिस अलग-अलग होटलों में जाकर चैकिंग कर रही है।

News in Short

  • सिंगरौली बैंक डकैती के बाद मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर है।
  • छिंदवाड़ा पुलिस ने होटलों और ढाबों में सघन सर्च अभियान चलाया है।
  • रविवार 19 अप्रैल की शाम कोतवाली पुलिस ने कई सारे होटलों में जांच की थी।
  • होटल संचालकों को मेहमानों के डॉक्यूमेंट सही रखने के निर्देश दिए हैं।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचना देनी होगी।

News In Detail

मध्य्प्रदेश के सिंगरौली में हाल ही में हुई बैंक डकैती के बाद अब पूरा मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट हो गया है। इसी के तहत छिंदवाड़ा में भी पुलिस ने बैंकों के साथ-साथ होटलों और ढाबों में ठहरे लोगों की सख्ती से जांच शुरू कर दी है।



पुलिस यह भी देख रही है कि होटल वाले ठहरने आए मेहमानों के जरूरी डॉक्यूमेंट्स का सही तरीके से वेरिफिकेशन कर रहे हैं या नहीं।



9a002df0-2fb


होटलों की जांच कर रही पुलिस

छिंदवाड़ा में यह अलर्ट साफ नजर आ रहा है। कोतवाली पुलिस लगातार शहर के अलग-अलग होटलों में जाकर जांच कर रही है। रविवार, 19 अप्रैल की शाम को भी पुलिस टीम ने आधे दर्जन से ज्यादा होटलों में चैकिंग की थी। इस दौरान होटल में ठहरे लोगों के रिकॉर्ड और उनके पहचान से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की जांच की गई थी।



मुख्यालय से मिले थे आदेश

पुलिस ने होटल मालिकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि जो भी बाहर से आए उसकी पूरी जानकारी जरूर दर्ज करें। साथ ही अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचित करें।



एसआई नारायण बघेल ने बताया कि कोतवाली इलाके में पहले भी होटलों की निगरानी की जा रही थी, लेकिन अब मुख्यालय से मिले नए आदेशों के बाद जांच और भी तेज कर दी गई है। पुलिस की टीम लगातार होटलों का निरीक्षण कर रही है और सुरक्षा को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।



पुलिस ने आम लोगों और व्यापारियों से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और अगर कोई संदिग्ध गतिविधि देखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।



e0f2124e-352


क्या है सिंगरोली बैंक डकैती?

दरअसल सिंगरौली जिले में शुक्रवार 17 अप्रैल को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में एक सनसनीखेज डकैती की घटना हुई थी। बैढ़न इलाके में स्थित इस बैंक (दिनदहाड़े बैंक में लूट) में पांच नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ घुस गए थे।



इसरे बाद उन्होंने महज 15 से 20 मिनट में 15 करोड़ का सोना और 20 लाख नकद लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की थी।



singrauli


बैंक मैनेजर से मारपीट

बैंक मैनेजर ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बेरहमी से उन्हें पीटा। जानकारी के अनुसार एक बदमाश ने बंदूक की बट से मैनेजर के सिर पर वार किया था। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।



बदमाशों ने डर का माहौल बनाने के लिए बैंक के भीतर और बाहर हवाई फायरिंग भी की थी।



ये खबरें भी पढ़िए...



सिंगरौली की बैंक डकैती का बिहार कनेक्शन, 10 टीमें बनाई तब पकड़े गए दो आरोपी



सिंगरौली के बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 5 नकाबपोश 15 मिनट में 15 करोड़ का सोना कैश ले उड़े



मध्यप्रदेश न्यूज: मंदिर में चोरी, पहले हनुमान जी को किया प्रणाम, फिर उड़ाया शनिदेव का मुकुट



एमपी न्यूज: कर्मचारी ने की चोरी, मालिक ने किया सैटलमेंट, जबलपुर हाईकोर्ट ने ठोका जुर्माना







Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • सिंगरौली
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • बैंक
  • बैंक मैनेजर
  • बैंक में लूट
  • दिनदहाड़े बैंक में लूट
  • मध्य्प्रदेश
  • सिंगरोली बैंक डकैती