छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर पिकअप और ट्रक की टक्कर, तीन महिला समेत पांच की मौत
समझें क्या है पूरा मामला...
- छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवेपर सोमवार सुबह एक पिकअपट्रक की टक्कर हुई।
- हादसाटेमनी खुर्द (बैतूल मार्ग पर बसा गांव) के पास करीब 10 बजे हुआ।
- पिकअप में 25 से ज्यादा मजदूर सवार थे जोसब्जी तोड़ने जा रहे थे।
- टक्कर में पांचमजदूरों की मौत हो गई जिनमें 3 महिलाएंशामिल हैं।
छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर टेमनी खुर्द के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी एक पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर इधर-उधर जा गिरे।
3 महिला समेत पांच की मौत
हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों और जिला अस्पताल भेजा गया।
सिविल सर्जन सुशील दुबे ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
टायर फटने से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि ट्रक बैतूल से छिंदवाड़ा की तरफ जा रहा था। जबकि पिकअप में करीब 26 मजदूर सवार थे जो मछेरा गांव से खेतों में काम करने जा रहे थे।
इसी दौरान अचानक ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क से उछलकर करीब 300 मीटर दूर खेत में जा घुसी।
रास्ते में उसने कई पेड़ों को भी तोड़ दिया और आखिर में एक घर के पास जाकर रुकी।
सीएम मोहन ने की मुआवजे की घोषणा
वहीं घटना को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुआवजे की घोषणा की है। सीएम मोहन ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि...
छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं।
मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में हर घंटे हो रहे 12 एक्सीडेंट, शिकार होने वाले युवा सबसे ज्यादा
हिट एंड रन के मामलों में एमपी देश में नंबर एक, हर दिन हो रहे 34 से ज्यादा हादसे
एमपी में हर दिन करंट लगने से तीन की मौत, तारों में उलझी विभाग की चेतावनी
नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 4 की मौत