सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में अक्षय कांति बम , राजा मंघवानी ने थामा बीजेपी का दामन

Marut raj | Apr 29, 2024, 23:58 IST
Chief Minister Mohan Yadav gave membership of BJP to Akshay Kanti Bam Raja Manghwani द सूत्र
इंदौर में कांग्रेस पदाधिकारियों, आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के लगभग 42 लोगों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

Chief Minister Mohan Yadav gave membership of BJP to Akshay Kanti Bam , Raja Manghwani


भोपाल. मुख्यमंत्री मोहन यादव ( Chief Minister Mohan Yadav ) की मौजूदगी में सोमवार रात इंदौर के बीजेपी कार्यालय पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ( Akshay Kanti Bam ) , राजा मंघवानी ( Raja Manghwani ) सहित बड़ी संख्या कांग्रेसियों ने बीजेपी ( BJP ) की सदस्यता ग्रहण की।



जावरा कंपाउंड परिसर गूंजा मोदी - मोदी और जयश्री राम के उद्घोष से


इंदौर में सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों, आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं के लगभग 42 लोगों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इंदौर के कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बम , राजा मांधवानी, अनूप शुक्ला, तत्सम भट्ट सहित कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री यादव ने सभी 42 लोगों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की बात कही। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा सनातन धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित है । इस दौरान कार्यक्रम स्थल मोदी-मोदी और जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा उम्मीदवार शंकर लालवानी की जीत को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा , मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , जगदीश देवड़ा, , तुलसी सिलावट सहित जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • Chief Minister Mohan Yadav
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • Akshay Kanti Bam
  • कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बम
  • Raja Manghwani
  • राजा मंघवानी