चोइथराम चैरिटेबल ट्रस्ट में ट्रस्टी बनाने का विवाद पहुंचा कोर्ट

Sanjay Gupta | Nov 21, 2024, 13:22 IST
trust-mp
चोइथराम चैरिटेबल ट्रस्ट में लंबे समय से चल रहा ट्रस्टी के बीच का विवाद कोर्ट पहुंचा है। हालांकि, इसमें ट्रस्ट सतीश मोतियानी को कोर्ट से राहत मिली है।

चोइथराम चैरिटेबल ट्रस्ट में लंबे समय से चल रहा ट्रस्टी के बीच का विवाद कोर्ट पहुंचा है। इसमें गैरविधिक तरीके से ट्रस्टी बनाने के आरोप लगाए गए। हालांकि, इसमें ट्रस्ट सतीश मोतियानी को कोर्ट से राहत मिली है और समयसीमा के बाहर केस होने के चलते वाद लगाने वाले ट्रस्टी लेखराज ठाकुरदासद पागरानी को राहत नहीं मिली है।



इनके खिलाफ केस

क्या हैं मुद्दे?

पागरानी व अन्य ने आरोप लगाया था कि सतीश मोतियानी द्वारा 1996 और बाद में गलत तरीके से पत्नी कंचन, पुत्र दुष्यतं, पुत्री भावना के साथ ही गौरव जगवानी, जय मोतियानी को ट्रस्टी बनाया है। वहीं सतीश मोतियानी ने इसमें पक्ष रखा कि यह केस समय सीमा बाह्य है। यह मुद्दा 1996 का है और केस 2021 में लगाया गया। वहीं इन्हें केस पहले रजिस्ट्रार के पास लगाना था। रजिस्ट्रार को हर फैसले की सूचना दी गई है और साथ ही पूरी प्रक्रिया की गई।



the sootr


कोर्ट ने दिया आदेश

सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने ट्रस्टी सतीश मोतियानी की बात को सही माना और कहा कि यह मामला 1996 से ही उठता आ रहा है, ऐसे में अब केस लगाने का कोई वाजिब कारण नहीं है। वहीं रजिस्ट्रार के पास जाना चाहिए था। इसके साथ ही वाद खारिज कर दिया गया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • MP
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • Madhaya Pradesh