CM मोहन यादव आज बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे मन की बात
Pratibha ranaa | Jun 30, 2024, 09:17 IST
cm mohan yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। इसके अलावा सीएम आज कई कार्यक्रम और बैठकों में भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 30 जून को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम करेंगे। लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जीत हासिल करने के बाद यह पहली मन की बात होगी। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। इसके अलावा सीएम आज कई कार्यक्रम और बैठकों में भी शामिल होंगे।
सीएम के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 10.40 कृष्णा आर्केड मार्केट बूथ नं 313 बाग सेवनिया में पौधारोपण।
- सुबह 11 बजे कृष्णा आर्केड मार्केट मिसरोद मंडल बूथ क्रमांक 313 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनेंगे।
- दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में नवीन न्याय संहिता कार्यक्रम की वेबिनार में शामिल होंगे।
- दोपहर 12.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग
- जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान किए गए कार्य समीक्षा
- प्रस्तावित पौधा रोपण अभियान की तैयारी
- अंतरराज्यीय परिवहन चैक पोस्ट की नई पारदर्शी व्यवस्था पर चर्चा
- शाम 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संशोधित पार्वती- कालीसिंध-चंबल अंतरराज्यीय नदी लिंक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए संयुक्त पहल।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक