आज इंदौर में लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, जबलपुर और नरसिंहपुर का भी करेंगे दौरा

Aman Vaishnav | Oct 30, 2026, 07:16 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में बीजेपी की पदयात्रा में शामिल होंगे। साथ ही जबलपुर और नरसिंहपुर में भी स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav one-day official tour schedule covering Indore padayatra, Jabalpur meetings, and Narsinghpur visit
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को इंदौर, जबलपुर और नरसिंहपुर के दौरे पर रहेंगे। इंदौर में सीएम पैदल मार्च में शामिल होंगे। इसके अलावा स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि बीजेपी सुबह 10 बजे से इंदौर में पदयात्रा निकालेगी। यह यात्रा लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत निकाली जाएगी।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा (CM Mohan Yadav Tour Schedule) एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से जरूरी ब्रीफिंग के साथ शुरू होगा।



उज्जैन से इंदौर: पैदल मार्च में होंगे शामिल

  • सुबह 10:45 से 11:00 बजे: मुख्यमंत्री उज्जैन हेलीपैड से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:15 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से सीधे पैदल मार्च स्थल पहुंचेंगे।
  • दोपहर 01:10 बजे तक: इंदौर में स्थानीय कार्यक्रमों और पैदल मार्च में शामिल होने के बाद सीएम वापस इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान

बता दें कि लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी आज शुक्रवार सुबह 10 बजे इंदौर में पदयात्रा निकालेगी। यह यात्रा सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक जाएगी। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और अभियान के नगर संयोजक सुधीर कोल्हे ने बताया कि इस पदयात्रा में कई बड़े नेता शामिल होंगे।



इनमें केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हैं। इनके अलावा कबीरपंथी गायक पद्मश्री भैरोंसिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधि भी पदयात्रा में शामिल होंगे।



पदयात्रा में क्या-क्या होगा?

इस पदयात्रा के जरिए लोगों को एसआईआर प्रक्रिया की सच्चाई बताई जाएगी। साथ ही विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे नैरेटिव के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। पदयात्रा सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे पर खत्म होगी। यहां एक सभा भी होगी। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।



जानकारी के अनुसार पदयात्रा में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर चलेंगे। इनके जरिए संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा बनाए रखने और लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही विपक्ष पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप भी लगाया जाएगा।



इंदौर से जबलपुर और बलराम कृषि महोत्सव

  • इसके बाद सीएम (CM Mohan Yadav) दोपहर 01:15 से 02:10 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 02:25 से 02:40 बजे: जबलपुर में रहते हुए सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए डिंडौरी में आयोजित कृषि विभाग के बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे।

नरसिंहपुर के गोटेगांव का दौरा

  • दोपहर 03:00 से 03:20 बजे: डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीपैड गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 03:20 से 04:30 बजे: गोटेगांव (नरसिंहपुर) में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
  • शाम 04:30 से 04:50 बजे: हेलीपैड गोटेगांव से वापस डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे।

शाम को जबलपुर में बैठक और अभिनंदन समारोह

  • शाम 05:05 बजे: डुमना एयरपोर्ट से सर्किट हाउस जबलपुर पहुंचेंगे।
  • शाम 06:00 बजे: सर्किट हाउस जबलपुर में अहम बैठक लेंगे।
  • शाम 07:00 बजे: होटल शॉन एलीजे (तिलवारा रोड, जबलपुर) में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

भोपाल वापसी का कार्यक्रम

  • रात 08:30 बजे: जबलपुर के होटल से डुमना एयरपोर्ट आगमन।
  • रात 08:40 से 09:15 बजे: डुमना एयरपोर्ट (जबलपुर) से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
  • रात 09:30 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल से अपने निवास स्थान पहुंचेंगे।
Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • CM Mohan Yadav Tour Schedule
  • लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान
  • बिप्लब कुमार देब
  • प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • बलराम कृषि महोत्सव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • CM Mohan Yadav