आज देवास दौरे पर CM मोहन यादव, अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ, जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल
Pratibha ranaa | Aug 06, 2024, 10:27 IST
CM Mohan yadav 6 august schedule
सीएम मोहन यादव आज 6 अगस्त को देवास दौरे पर रहेंगे। लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश द्वारा आज 6 अगस्त को देवास में अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
सीएम मोहन यादव आज 6 अगस्त को देवास दौरे पर रहेंगे। देवास में आयोजित भारतीय उद्यमी सम्मलेन में सीएम शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। सम्मलेन में 3000 से ज्यादा उद्यमी भाग लेंगे, जिसमें लगभग 300 से ज्यादा अन्य प्रदेशों के हैं।
CM यादव के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 10:30 से 11 बजे तक 'एक पेड़ मां के नाम' पौधारोपण कार्यक्रम में होंगे शामिल।
- अभियान के तहत प्रदेश में बिजली कंपनियों के परिसर में एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
- 11 बजे सीएम मोहन यादव प्रदेश BJP कार्यालय पहुचेंगे।
- BJP कार्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारीयों के साथ जिला अध्यक्षों की बैठक लेंगे।
- शाम 4:45 बजे सीएम बीजेपी प्रदेश कार्यालय दौबारा पहुचेंगे।
- शाम 6:15 बजे देवास जिला में अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन में शामिल होंगे।
- MSME मंत्री चेतन कश्यप भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
- शाम 7:30 बजे देवास में 100 बिस्तरीय मैटरनिटी अस्पताल भवन का लोकार्पण, रसलपुर ब्रिज का भूमि पूजन।
- रात 10:15 बजे मुख्यमंत्री भोपाल लौटेंगे।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक