आरोग्य भारती के अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, मनाएंगे क्षमावाणी महोत्सव, जानें सीएम का पूरा शेड्यूल
Sourabh Bhatnagar | Sept 21, 2024, 07:23 IST
क्षमावाणी महोत्सव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोग्य भारती के अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। जानिए CM मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव शनिवार ( 21 सितंबर ) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोग्य भारती के अखिल भारतीय सम्मेलन (राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्विद्यालय परिसर, ग्वालियर) में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह अपने निवास पर क्षमावाणी महोत्सव मनाएंगे। इसके अलावा सीएम यादव कई बैठकों में भी भाग लेंगे। जानिए CM मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...( CM Mohan yadav schedule )
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 9:00 आरक्षित (जनसंपर्क)।
- सुबह 10:40 एडीजी इंटेलीजेंस के साथ बैठक करेंगे।
- सुबह 10:50 ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क।
- सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोग्य भारती के अखिल भारतीय सम्मेलन (राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्विद्यालय परिसर, ग्वालियर) में शामिल होंगे।
- दोपहर 03:30 से शाम 04:30 बजे तक मुलाकात करेंगे
- शाम 04:30 से 06:20 बजे तक भोपाल के विकास को लेकर बैठक करेंगे।
- शाम 06:30 बजे सीएम आवास पर क्षमावाणी महोत्सव में शामिल होंगे।
- रात 08:00 बजे आरक्षित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक