सीएम मोहन यादव अयोध्या दौरे पर आज, गोपालदास महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल
Deeksha Nandini Mehra | Jun 20, 2024, 12:24 IST
सीएम आज अयोध्या में
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अयोध्या पहुंचने के बाद मणिरामदास छावनी वासुदेव घाट जाएंगे। यहां जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर देर शाम दिल्ली लौटेंगे।
CM Mohan Yadav Ayodhya Visit : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरूवार (20 जून) को अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम यादव गुरुदेव नृत्य गोपालदास महाराज के 86वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। अयोध्या के लिए सीएम यादव दोपहर 1 बजे दिल्ली से रवाना होंगे।
जानकारी के अनुसार सीएम मोहन यादव अयोध्या पहुंचकर पहले मणिरामदास छावनी वासुदेव घाट जाएंगे। इसके बाद यहां से नृत्य गोपालदास महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम यादव शाम 5 बजे अयोध्या से दिल्ली पहुंचेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सीएम आज अयोध्या में | सीएम मोहन यादव अयोध्या दौरे पर | सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम | गोपालदास महाराज जन्मोत्सव | Gopaldas Maharaj birth anniversary