आज बेंगलुरु के दौरे पर सीएम मोहन यादव, आर्ट ऑफ लिविंग ग्लोबल कांफ्रेंस में होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। वे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव वहां कई गणमान्य अतिथियों से मुलाकात करेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
बेंगलुरु जाएंगे सीएम
सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के दिन की शुरुआत सिंगरौली जिले से होगी। वे सुबह सिंगरौली के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह वे सिंगरौली से रीवा के लिए निकलेंगे।
सीएम सुबह रीवा से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:05 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएंगे। बेंगलुरु एयरपोर्ट से वे सीधे लोकभवन के लिए रवाना होंगे।
सुबह 11:20 बजे वे लोकभवन पहुंच जाएंगे। वहां एक बड़ा वैश्विक कार्यक्रम होने जा रहा है। सीएम उसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। वेवहां कई गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगे।
श्री श्री रविशंकर आश्रम में कार्यक्रम
लोकभवन में सीएम मोहन यादव कुछ स्थानीय कार्यक्रमों और मुलाकातों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर 2:10 बजे वे लोकभवन से कर्नाटका के उदयपुरा के लिए रवाना होंगे।
वे दोपहर 2:20 बजे उदयपुरा के श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंच जाएंगे। वहां आर्ट ऑफ लिविंग वैश्विक सम्मेलन चल रहा है। सीएम इस वैश्विक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
वे वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इन सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे वापस भोपाल लौटेंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 11:05 बजे: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु आगमन होगा।
- सुबह 11:20 बजे: सीएम बेंगलुरु के लोकभवन आगमन और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 02:10 बजे: लोकभवन बेंगलुरु से श्री श्री रविशंकर आश्रम (उदयपुरा) के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 02:20 बजे: आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर पहुंचकर "वैश्विक सम्मेलन" में शामिल होंगे।
ये खबरें भी पढ़ें....
SRS रिपोर्ट: एमपी, सीजी में एक महीने भी जीवित नहीं रहते 1 हजार में 26 बच्चे, राजस्थान तीसरे नंबर पर
ट्विशा शर्मा केस में पति समर्थ सिंह ने किए कई खुलासे, दोबारा पोस्टमॉर्टम आज, SC ने लिया संज्ञान
एमपी के लाल का कमाल: ग्वालियर के कबीर सिंह बने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान
एमपी में लाखों शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती, सरकार ने 26 मई को बुलाई बैठक