मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव का दौरा सुबह 10:45 बजे समत्व में एक जरूरी बैठक से शुरू होगा। इसमें एडीजी इंटेलीजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग रखी गई है।
इसके बाद सीएम 11:15 से 11:25 बजे के बीच मंत्रालय पहुंचेंगे। मंत्रालय में उनका समय पूरी तरह बैठकों और मुलाकातों में बीतेगा।
- सुबह 11:30 बजे: मंत्रालय में पहली अहम बैठक आयोजित होगी।
- दोपहर 12:00 बजे: मंत्रालय में दूसरी विभागीय बैठक का आयोजन होगा।
- दोपहर 12:30 बजे: कृषि विभाग द्वारा सिवनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
- दोपहर 12:50 बजे: मंत्रालय में मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है।
दोपहर में जबलपुर के लिए रवानगी
मंत्रालय के काम निपटाने के बाद मुख्यमंत्री जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 02:30 से 02:50 बजे: मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
- दोपहर 02:55 से 03:30 बजे: सीएम स्टेट हैंगर भोपाल से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- दोपहर 04:00 बजे: डुमना एयरपोर्ट से सीएम मोहन यादव सीधे जबलपुर के शहीद स्मारक ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा
बता दें कि जबलपुर में आज भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई मंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पदयात्रा दोपहर 3 बजे शुरू होगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सुबह 9:20 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे तीन पत्ती चौक पर लगी लोकतंत्र बचाओ, आपातकाल हटाओ प्रदर्शनी देखने जाएंगे। इस दौरान वे अलग-अलग बैठकों में भी शामिल होंगे।
दोपहर 3 बजे अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे।
यहां से शुरू होगी भाजपा की पदयात्रा
भाजपा की पदयात्रा गोल बाजार से शुरू होगी। यहां से यात्रा मालवीय चौक, गंजीपुरा और कमानिया होते हुए वापस गोल बाजार पहुंचेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
भाजपा नेताओं का कहना है कि इस पदयात्रा के जरिए जबलपुर से देश को संदेश दिया जाएगा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश में अराजकता फैलाई जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं का मजाक उड़ाने वालों को जवाब दिया जाएगा।
6 घंटे तक लोडिंग-अनलोडिंग पर रोक
पदयात्रा के चलते शहर में मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। बल्देवबाग से पांडे चौक और बल्देवबाग से रानीताल चौक के बीच दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक छोटे मालवाहक और लोडिंग वाहन नहीं चल सकेंगे। इस दौरान सामान की लोडिंग और अनलोडिंग भी बंद रहेगी।
शाम को भोपाल वापसी
जबलपुर में कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम को ही राजधानी वापस लौटेंगे।
- शाम 06:20 बजे: सीएम दोबारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे।
- शाम 06:30 से 07:05 बजे: जबलपुर से भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे।
- शाम 07:20 बजे: स्टेट हैंगर से मुख्यमंत्री अपने निवास पहुंचेंगे।