नर्मदापुरम दौरे पर सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहनों को देंगे आर्थिक सौगात, इससे पहले IPS सर्विस मीट का करेंगे शुभारंभ

Kaushiki | Jan 16, 2026, 09:49 IST
cm mohan yadav
सीएम मोहन यादव का आज का दिन काफी व्यस्थ रहने वाला है। वे आज माखन नगर में लाड़ली बहनों को राशि ट्रांसफर करेंगे। साथ ही वे महाभारत समागम का उद्घाटन भी करेंगे।

News in short

  • मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे भोपाल में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए IPS सर्विस मीट का शुभारंभ करेंगे।
  • दोपहर 12:15 बजे भेल दशहरा मैदान में पंचायत सचिवों को संबोधित कर ग्रामीण प्रशासन को सशक्त बनाएंगे।
  • दोपहर 1:55 बजे माखन नगर पहुंचकर लाड़ली बहना योजना की मासिक किस्त सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।
  • शाम 6:30 बजे भोपाल के भारत भवन में भव्य महाभारत समागम का उद्घाटन कर शांति का संदेश देंगे।
  • रात 8:30 बजे पलाश रेजीडेंसी में स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे।

News in detail

आज मध्य प्रदेश की राजनीति और संस्कृति के लिए एक बहुत बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (16 जनवरी 2026) भोपाल में IPS मीट का शुभारंभ और पंचायत सचिवों से संवाद करेंगे।



साथ ही सीएम मोहन यादव आज लाड़ली बहनों को राशि ट्रांसफर करेंगे। उसके बाद वे शाम को भारत भवन में भव्य महाभारत समागम का शुभारंभ करेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव के दिन की शुरुआत भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से होगी। वे यहां सुबह 11:00 बजे IPS सर्विस मीट का शुभारंभ करेंगे। इसके तुरंत बाद, दोपहर 12:15 बजे सीएम भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे।



यहां वे राज्य स्तरीय पंचायत सचिव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनका मेन फोकस रूरल एडमिनिस्ट्रेशन को सशक्त बनाने और सचिवों के माध्यम से गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर रहेगा।



cm


लाड़ली बहनों को आर्थिक सौगात

दोपहर 1:55 बजे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) भोपाल से नर्मदापुरम के माखन नगर जाएंगे। वे यहां एक विशाल आयोजन में शामिल होंगे। इस आयोजन में वे सिंगल क्लिक से प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की किश्त ट्रांसफर करेंगे।



सांस्कृतिक विरासत और जन-संवाद का समापन

लाड़ली बहनों को किश्त ट्रांसफर करने के बाद सीएम माखन नगर को कई नई सौगात भी देंगे। यहां शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री वापस भोपाल लौटकर भारत भवन में भव्य महाभारत समागम का उद्घाटन करेंगे।



24 जनवरी तक चलने वाला ये उत्सव कला और तकनीक के माध्यम से शांति का संदेश फैलाएगा। अंत में (सीएम मोहन यादव दौरा), रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री पलाश रेजीडेंसी में स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।



ये खबर भी पढ़ें...



MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें



Ladli Behna Yojana: इन लाड़ली बहनों को नहीं मिलेगा 32वीं किस्त का पैसा, इस प्रक्रिया ने फंसाई पेंच



माघ कृष्ण त्रयोदशी को त्रिशूल-त्रिपुंड से सजा बाबा महाकाल का स्वरूप



एमपी, सीजी और राजस्थान में शीतलहर से बढ़ी सर्दी, ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा