आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, कैबिनेट बैठक के बाद छात्रों से करेंगे संवाद, जानें सीएम का पूरा शेड्यूल
सुबह 11 बजे होगी कैबिनेट बैठक
सीएम मोहन यादव के दिन की शुरुआत सुबह 10:15 बजे होगी। वे समत्व भवन में एडीजी इंटेलिजेंस और जनसंपर्क आयुक्त से ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद सुबह 10:40 बजे वे मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:45 बजे कैबिनेट से जुड़ी ब्रीफिंग होगी। सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक शुरू होगी। इसमें सभी मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल होंगे।
दोपहर में अधिकारियों के साथ बैठक
कैबिनेट बैठक के बाद सीएम मंत्रालय में ही रहेंगे। दोपहर एक बजे सीसीआईपी की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे जबलपुर के बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 3 बजे मंत्रालय में एक और बैठक रखी गई है।
शाम 4 बजे छात्रों और युवाओं से संवाद
सीएम मोहन यादव दोपहर 3:45 बजे मंत्रालय से ओरिएंटल कॉलेज के लिए रवाना होंगे। वे शाम 4 बजे कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम होगा। सीएम छात्रों और युवाओं से बातचीत करेंगे।
ओरिएंटल कॉलेज के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री एमपी नगर पहुंचेंगे। शाम 4:45 से 5 बजे के बीच होटल कोर्टयार्ड मैरियट पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां शाम 5 बजे स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास पहुंचेंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- 10.15 AM: समत्व भवन में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे।
- 10.45 AM: मंत्रालय में कैबिनेट से जुड़ी ब्रीफिंग में शामिल होंगे।
- 11.00 AM: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक करेंगे।
- 01.30 PM: मंत्रालय में सीसीआईपी (CCIP) की बैठक में शामिल होंगे।
- 02.45 PM: मंत्रालय से बलराम कृषि महोत्सव (जबलपुर) में वीसी के जरिए शामिल होंगे।
- 04.00 PM: ओरिएंटल कॉलेज में 'लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ' अभियान के तहत छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम में जाएंगे।
- 05.00 PM: स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- 05.50 PM: अपने निवास को जाएंगे।