आज बुदनी में हुंकार भरेंगे सीएम मोहन यादव, जानिए उनका पूरा शेड्यूल

Dolly patil | Nov 06, 2024, 09:58 IST
बुधवार
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आज यानी 6 नवंबर को बुधनी दौरे पर रहने वाले हैं। यहां सीएम मोहन यादव प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के समर्थन में जनसभा करेंगे।

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) आज यानी 6 नवंबर को बुधनी दौरे पर रहने वाले हैं। यहां सीएम मोहन यादव प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसी के साथ सीएम समत्व भवन से वीसी के माध्यम से महर्षि श्रृंग समाजोत्थान संस्था, उज्जैन के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। आईए आपको बताते हैं सीएम का आज का पूरा शेड्यूल।



CM मोहन बोले- सबका विकास चाहते हैं, कानून हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं



सीएम के कार्यक्रम कुछ इस तरह....

  • सुबह 10:35: वीसी के माध्यम से महर्षि श्रृंग समाजोत्थान संस्था, उज्जैन के कार्यक्रम में शामिल
  • दोपहर 2:30 बजे: भोपाल से बुधनी रवाना
  • दोपहर 2:40 बजे: बुदनी विधानसभा के ग्राम पिपलानी में जनसभा
  • शाम 4 बजे: छिदगांव काछी भेरूंदा में जनसभा
  • शाम 5:40 बजे: भोपाल आगमन
  • शाम 7:30 बजे: भोपाल से उज्जैन रवाना
  • उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम

उपचुनाव का प्रचार तेज

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। बुधवार को भाजपा और कांग्रेस के नेता बुदनी-विजयपुर में धुआंधार प्रचार करेंगे। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा विजयपुर में अलग अलग संगठनों से संवाद और चुनावी चर्चा करेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • BJP
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • रमाकांत भार्गव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • बुदनी उपचुनाव
  • विजयपुर उपचुनाव