यादव सुन के अखिलेश समझे थे क्या... क्यों हो रहा सीएम मोहन यादव के लिए ट्विटर पर नंबर वन ट्रेंड

Deeksha Nandini Mehra | Aug 23, 2024, 14:20 IST
cm mohan yadav news
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ट्विटर ( X) पर चर्चा में हैं, जहां उनके नाम से जुड़े हैशटैग तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। सीएम यादव नाम से अब तक 10 हजार से भी ज्यादा हैशटैग किए जा चुके हैं।

CM Mohan Yadav Trending on Twitter : यादव सुनकर अखिलेश समझे थे क्या... ऐसी ही कई लाइनें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के लिए ट्विटर (X ) प्लेटफॉर्म पर ट्रैंड कर रही हैं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव के नाम के हैशटैग के साथ लगभग 10 हजार से भी ज्यादा पोस्ट हो चुकी हैं। सीएम यादव की तुलना उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि सीएम मोहन यादव के अचानक चर्चा में आने की वजह...।



यह है ट्रैंड करने के पीछे की वजह

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बुधवार 23 अगस्त को छतरपुर में पुलिस थाने पर पथरबाजी करने वाले आरोपी नया मोहल्ला निवासी हाजी शहजाद अली, पूर्व सदर पर कठोर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से यह संदेश पहुंचा कि ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपनी बात को शान्ति से रखें। पुलिस-प्रशासन आपके साथ है और उपद्रव करने वालों के लिए बुल्डोजर काफी है।



बुल्डोजर एक्शन होने के बाद से हर तरफ सीएम मोहन यादव की चर्चा है। इसी के तहत लोगों ने सीएम यादव को टैग करते हुए ट्विटर पर कई हैजटैग के साथ पोस्ट की। इसके बाद से सीएम यादव नंबर वन पर ट्रेंड कर रहे हैं।



cm yadav treanding on twitter


अखिलेश यादव से तुलना क्यों

इसी साल अप्रेल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वार छिड़ा था। इसमें एमपी के सीएम मोहन यादव की तुलना यूपी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से की गई थी। इस सवाल के साथ कि आखिर असली यादव कौन। सोशल मीडिया पर बीजेपी के नेताओं ने इस वीडियो को जमकर शेयर किया था। इस पूरे वीडियो में सवाल- जवाब के अंदाज में अखिलेश यादव और मोहन यादव की राजनीति का फर्क बताया गया था। उसी अंदाज में एक बार फिर सीएम मोहन यादव की तुलना अखिलेश यादव से की जा रही है।



क्या हुआ छतरपुर में

दरअसल, मुंबई में हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब ( Hazrat Mohammad Prophet Sahib ) पर किसी युवक ने विवादित कमेंट कर दिया। विवादित टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग छतरपुर में पुलिस थाने में FIR दर्ज कराने पहुंच गए। कोतवाली में पुलिस और लोगों के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पथराव कर दिया। Social Media Buzz



इस घटना में टीआई अरविंद कुजूर ( TI Arvind Kujur ) और तीन सिपाही घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिककर्मियों का फिलहाल इलाज जारी है। टीआई की हालत फिलहाल गंभीर है,उनका ICU में इलाज चल रहा है।





यहां देखिए बुल्डोजर कार्रवाई का वीडियो

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • bulldozer action
  • छतरपुर पुलिस हमला
  • Chhatarpur Stone Pelting Incident
  • CM Mohan Yadav Trending on Twitter
  • छतरपुर पथराव मामला
  • Twitter Trend