फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जर्मनी, इंग्लैंड व जापान पार्टनर

Siddhi Tamrakar | Jan 15, 2025, 13:28 IST
मोहन कैबिनेट के फैसले 1
मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट की बैठक बुधवार को हुई। साल 2025 की इस दूसरी बैठक में कई जरूरी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अगुवाई में साल 2025 की दूसरी कैबिनेट बैठक मंगलवार, 15 जनवरी को आयोजित की गई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनकी जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी। बैठक में राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी योजनाओं को लेकर अहम फैसले लिए गए।



विजयवर्गीय ने बताया कि आगामी 24-25 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित होगी, जिसमें जर्मनी, इंग्लैंड और जापान जैसे देश पार्टनर होंगे। ग्वालियर और उज्जैन में आयोजित होने वाले ऑटोमोबाइल मेले में टैक्स में छूट देने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है।



गरीब कल्याण मिशन पर हुई विस्तृत चर्चा

कैबिनेट बैठक में गरीब कल्याण मिशन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस मिशन का उद्देश्य मध्यप्रदेश के गरीब और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करना है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2025 तक हर गरीब तक मदद पहुंचाई जा सके।



मछुआरों के लिए एक नई योजना बनाने की घोषणा की गई। इसके तहत उन मछलियों पर काम किया जाएगा, जिनकी बाजार में अधिक मांग है, ताकि मछुआरों की आय बढ़ाई जा सके। इस मिशन का उद्देश्य मछुआरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में पुलिस बैंड के नए पद स्वीकृत किए गए हैं। सरकार ने 932 नए पदों को मंजूरी दी गई है।





thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक