CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा...

Pratibha ranaa | Jul 18, 2024, 07:40 IST
CM मोहन
आज भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बुलाई गई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

आज गुरुवार को भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग होगी। कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। जिसके बाद जनता से जुड़े प्रस्तावों को कैबिनेट की हरी झंडी मिल सकती है।



इस कैबिनेट बैठक में कैश वाहनों की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में सभी विभागों के मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर हो फैसला सकता है।



CM की बैठक

  • आज मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी बैठक
  • कैश वाहनों की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर चर्चा
  • आईटी या तकनीक को मजबूत करने वाले जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को केबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।

CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • सुबह 10.30 केबिनेट ब्रीफिंग
  • सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक
  • दोपहर 1 बजे सीएम हाउस में रीजनल इंडस्ट्रियल को लेकर जबलपुर संभाग के जिलो जबलपुर, कटनी,नरसिंहपुर, मंडला,
  • डिंडौरी के उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे सीएम
  • शाम 5.40 बजे नाव गठित पुलिस बैंड के प्रदर्शन प्रस्तुति कार्यकर्ता मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शामिल होंगे।

thesootr links


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • cm Mohan Yadav cabinet
  • Cabinet meeting
  • CM Mohan Yadav cabinet meeting