मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
Raj Singh | Dec 10, 2024, 08:59 IST
YADAV MOHAN
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अपने दिल्ली दौरे से भोपाल लौटेंगे। यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री आज कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अपने दिल्ली दौरे से भोपाल लौटेंगे। यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री आज कैबिनेट की बैठक करने वाले हैं। शीत सत्र शुरू होने से पहले मोहन कैबिनेट की बैठक आज शाम 6.30 से 7.30 बजे मंत्रालय में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। कैबिनेट बैठक से पहले सीएम मोहन यादव मंदसौर और आगर-मालवा का दौरा करेंगे। जहां वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद देर शाम मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। तो चलिए आपको पल-पल की अपडेट देते हैं कि आज सीएम के क्या-क्या कार्यक्रम हैं.....
ये है आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम...
- दोपहर 12 से 12.40 बजे तक: एयरपोर्ट नई दिल्ली।
- दोपहर 12.40 से 1 बजे तक: वीसी
- दोपहर 1 से 2.15 बजे तक: नई दिल्ली से एयरपोर्ट इंदौर जाएंगे।
- दोपहर 2.20 से 3.05 बजे तक: एयरपोर्ट इंदौर से मंदसौर जिला जाएंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
- दोपहर 3.50 से 4.20 बजे तक: हेलीपेड मंदसौर से हेलीपेड ग्राम निपानिया बैजनाथ आगर, जिला आगर मालवा जाएंगे।
- शाम 5.10 से 5.50 बजे तक: हेलीपेड ग्राम निपानिया बैजनाथ आगर से स्टेट हेंगर भोपाल जाएंगे
- शाम 6.05 बजे: मंत्रालय जाएंगे।
- शाम 6.30 से 7.30 बजे तक: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेंगे।
- शाम 7.40 बजे: मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।
मोहन सरकार 11 दिसंबर से करेगी जनकल्याण अभियान की शुरुआत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक