छिंदवाड़ा-उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, उद्यमियों और जनप्रतिनिधियों से करेंगे संवाद
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। सीएम वहां कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनता से संवाद करेंगे। शाम को सीएम नागपुर और इंदौर होते हुए वे उज्जैन पहुंचकर भूमिपूजन करेंगे।
आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...
सुबह छिंदवाड़ा रवाना होंगे सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह करीब 9:05 बजे भोपाल से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 10:15 बजे एफडीडीआई (FDDI – Footwear Design and Development Institute) ऑडिटोरियम (छिंदवाड़ा) पहुंचेंगे। यहां उनके अभिनंदन समारोह में शामिल होने की संभावना है।
इसके बाद सीएम मोहन यादव 11:10 बजे आईटीआई छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। वहां भी एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
दिवंगत पार्षद के घर जाएंगे
सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री स्वर्गीय लोकेश डेहरिया के निवास पर पहुंचेंगे। लोकेश डेहरिया छिंदवाड़ा के पूर्व पार्षद रह चुके हैं।
इसके तुरंत बाद दोपहर 12:05 बजे सीएम लोक सेवा केंद्र, छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। वहां भी एक स्थानीय कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कलेक्ट्रेट में करेंगे कई संवाद
दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट, छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम सबसे व्यस्त रहने वाला है। सीएम उद्यमियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
इसके बाद मोहन यादव प्रबुद्ध नागरिकों से भी बातचीत करेंगे। साथ ही वे जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम की भी समीक्षा करेंगे। यह बैठक प्रशासनिक कामकाज को लेकर अहम मानी जा रही है।
दोपहर बाद करन होटल में कार्यक्रम
दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री करन होटल, छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां भी एक स्थानीय कार्यक्रम तय है। इसके ठीक बाद दोपहर 2:45 बजे वे वीसी के माध्यम से सीहोर में हो रहे बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे।
नागपुर-इंदौर होते उज्जैन पहुंचेंगे
दोपहर 3:25 बजे मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा से नागपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 4:05 बजे वे नागपुर से इंदौर के लिए निकलेंगे। इंदौर पहुंचने के बाद शाम 5:05 बजे सीएम उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।
उज्जैन में शाम को भूमिपूजन
शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन में जजेज गेस्ट हाउस के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम न्यायिक अधिकारियों की सुविधाओं से जुड़ा माना जा रहा है।
इसके बाद शाम 7:00 बजे सीएमउज्जैन में एक और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी के साथ मुख्यमंत्री का पूरे दिन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्य प्रदेश को मिलेंगे चार नए ग्रीन फील्ड हाईवे, जानिए किन शहरों को फायदा
ईंधन संकट की टेंशन खत्म: बीना और बीकानेर में बनेंगे देश के सबसे बड़े तेल भंडार
एमपी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, ग्वालियर में बनेगा भारत का पहला टेलीकॉम जोन
शिक्षकों को मिलेगा चौथा क्रमोन्नत वेतनमान, कितना होगा फायदा, जानें पूरा गणित