चुनाव प्रचार के लिए आज बुदनी जाएंगे सीएम यादव, जानिए उनका पूरा शेड्यूल

Sourabh Bhatnagar | Oct 25, 2024, 09:16 IST
सीएम का दौरा
मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) आज यानी 25 अक्टूबर को बुदनी दौरे पर रहेंगे। यहां वह बुदनी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का नामांकन दाखिल करवाएंगे।

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) आज यानी 25 अक्टूबर को बुदनी दौरे पर रहेंगे। यहां वह बुदनी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का नामांकन दाखिल करवाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि बुधनी-विजयपुर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का आज आखिरी दिन है। इसके अलावा सीएम आज भोपाल में शिक्षकों को सम्मानित भी करेंगे।



सीएम के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • सुबह बजे 10:20 : ब्रीफिंग - एडीजी इंटेलीजेंस
  • सुबह 10:25-10:40 बजे : आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आगमन
  • सुबह 10:45 बजे से : राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2024
  • दोपहर 12:20 बजे से : स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
  • दोपहर 12:25 से 12:45 बजे के बीच : भोपाल से बुदनी पहुंचेंगे
  • दोपहर 03:30-03:50 बजे के बीच: बुदनी से भोपाल लौटेंगे
  • दोपहर1:30 बजे से 03:00 बजे तक : समीक्षा बैठक
  • शाम 04:05 बजे से : निवास आगमन/आरक्षित

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी सीएम यादव
  • सीएम यादव
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • उपचुनाव
  • उपचुनाव 2024
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • बुदनी उपचुनाव