CM मोहन यादव को अमित शाह ने दी खुलकर बेटिंग करने की छूट
CM मोहन यादव का दिल्ली दौरा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में हैं। वे मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली पहुंचे। सीएम एक के बाद एक लगातार नेताओं और अफसरों से मिल रहे हैं। इस दौरान वे गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले।
शाह से मिले सीएम- नर्सिंग घोटाले में सख्त कार्रवाई की खुली छूट
देश में दालों की कमी, MP के किसानों से उम्मीद
इसी क्रम में वेकृषि सचिव मनोज आहूजा से भी मिले। केंद्रीय कृषि विभाग की ओर से कृषि सचिव मनोज आहूजा ने सीएम से आग्रह किया है कि मप्र के किसान ज्यादा से ज्यादा दाल- दलहन के उत्पादन पर जोर दें। सरकार समर्थन मूल्य पर पूरी फसल खरीदेगी।
कृषि सचिव मनोज आहूजा ने सीएम यादव को बताया कि देश में इस समय दाल- दलहन का संकट है। इसलिए सरकार को विदेश आयात करना पड़ रहा है। इस संकट को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश के किसान मददगार साबित हो सकते हैं।
आहूजा ने सीएम से आग्रह किया है कि मप्र के किसान ज्यादा से ज्यादा दाल- दलहन के उत्पादन पर जोर दें। सरकार समर्थन मूल्य पर पूरी फसल खरीदेगी।
कोदो-कुटकी की MSP 4290 तय
कृषि भवन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम ने कोदो-कुटकी का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर खरीदी कराने की मांग की। शिवराज ने तत्काल अफसरों के साथ बैठक की, और 4290 रुपए एमएसपी पर कोदो-कुटकी खरीदने का ऐलान किया।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें<br>
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें<br>
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक<br><br>