बुरहानपुर में ‘बुआ’ के घर जाना नहीं भूलते CM मोहन यादव, इस शहर से मोहन यादव का है गहरा नाता

Pooja Kumari | Dec 13, 2023, 24:00 IST
बुरहानपुर में ‘बुआ’ के घर जाना नहीं भूलते CM मोहन यादव, इस शहर से मोहन यादव का है गहरा नाता
डॉक्टर मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बुरहानपुर की मुंह बोली बुआ ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मोहन विधायक और मंत्री रहते बुरहानपुर आते थे।

BHOPAL. डॉक्टर मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए सीएम बनने पर बुरहानपुर की मुंह बोली बुआ ने अपनी खुशी जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोहन विधायक और मंत्री रहते बुरहानपुर आते थे। बुआ के साथ-साथ बुरहानपुर के यादव समाज के अन्य लोग भी काफी खुश हैं।



बुरहानपुर से है मोहन यादव का गहरा संबंध

बता दें कि नए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर से गहरा संबंध रहा है। वह जब भी बुरहानपुर आते हैं, तब राजपुरा स्थित पूर्व पार्षद स्वरूप नागोरी के यहां जरूर जाते हैं। मोहन ने बताया कि वह उन्हें अपनी मुंह बोली बुआ मानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह बुआ के हाथों से बनी छोटी वाली खट्टी-मीठी कचोरी और खिचड़ी खाना नहीं भूलते हैं। बता दें कि पूर्व पार्षद और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुंह बोली बुआ स्वरूप नागोरी एक होटल भी चलाती हैं।



भतीजे के साथ पारिवारिक संबंध

बुआ स्वरूप नागोरी ने बताया कि उज्जैन के रहने वाले मेरे भतीजे के साथ उनका पारिवारिक संबंध है। यह दोनों साथ में पढ़ते थे। तभी से मोहन उन्हें बुआ कहकर बुलाते थे। विधायक और मंत्री बनने के बाद भी उन्होंने इस रिश्ते को बखूबी निभाया है। बुआ ने बताया कि जब टीवी पर उनके सीएम बनने की खबर सुनी तो वह खुशी से झूम उठीं। उनका कहना है कि उज्जैन में काफी लोग मानते थे कि वह एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे। अब वह दिन आ गया जब मोहन यादन मुख्यमंत्री बन गए हैं।



Tags:
  • Dr. Mohan Yadav
  • new Chief Minister of Madhya Pradesh
  • Chief Minister of MP
  • new CM of MP
  • डॉक्टर मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री
  • एमपी के मुख्यमंत्री
  • एमपी के नए सीएम