आज मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, इससे पहले पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल, खनिज विभाग की बैठक भी लेंगे
पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल
सीएम मोहन यादव आज भोपाल में पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह 2026 में शामिल हुए। इसके बाद सुबह 10 बजे निवास पहुंचेंगे। सुबह 11.15 बजे सीएम एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे। दोपहर 12 बजे रवीन्द्र भवन पहुंचेंगे।
अनुकंपा नियुक्तियों से जुड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
सीएम मोहन यादव दोपहर 1.30 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां अनुकंपा नियुक्तियों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इसके बाद 3 बजे मुलाकात का कार्यक्रम तय है। दोपहर 3.45 बजे मुख्यमंत्री खनिज साधन विभाग की बैठक लेंगे। इसमें विभाग से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद शाम 4.30 से 4.40 बजे के बीच एम्स भोपाल पहुंचेंगे।
शाम को स्थानीय कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे भोपाल में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपने निवास पहुंचेंगे। रात 7.50 से 8.05 बजे के बीच मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। यहां से रात 8.15 बजे सीएम मुंबई के लिए रवाना होंगे। वे रात 9.40 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री रात 10 बजे मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित आईटीसी होटल मराठा जाएंगे। इसके बाद सीएम स्थानीय कार्यक्रम पूरा करके वहींं रात्रि विश्राम करेंगे।
सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम
- सुबह 08.30 बजे से: पुलिस स्मृति दिवस परेड समारोह - 2026 में शामिल हुए।
- सुबह 11.15 बजे: 'समत्व' में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे।
- दोपहर 12.00 बजे: रवीन्द्र भवन आगमन और अनुकंपा नियुक्तियों से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 03.45 बजे: मंत्रालय में खनिज साधन विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
- सायं 04.30 - 04.40 बजे: एम्स (AIIMS) भोपाल जाएंगे।
- सायं 04.45 बजे: स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने निवास को लौटेंगे।
- रात 08.15: भोपाल से मुंबई के लिए रवान होंगे।
- रात 10.00 बजे: आईटीसी होटल मराठा, मुंबई जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।