आज इंदौर और आंध्रप्रदेश के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Dec 11, 2025, 09:45 IST
cm-mohan-yadav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर जाएंगे। उसके बाद वे आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:10 बजे वे भोपाल लौटेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (11 दिसंबर, गुरुवार) को इंदौर और आंध्रप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद उनकी यात्रा का अगला चरण दक्षिण भारत की ओर शुरू हो जाएगा। उनका व्यस्त कार्यक्रम दिन भर चलेगा। भोपाल लौटने के बाद भी वह स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में स्थानीय कार्यक्रम

सुबह 10 बजे सीएम मोहन यादव (सीएम मोहन यादव दौरा) बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.55 बजे वह एच.ए.एल. हवाई अड्डे से आंध्रप्रदेश के श्री सत्य साई जिले पहुंचेंगे।



1.10 बजे सीएम धर्मावरम, जिला श्री सत्य साई, आंध्रप्रदेश पहुंचेंगे। यहां वह जरूरी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे से 2.40 बजे तक वह इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले हैं।



इस दौरान वह विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। उसके बाद दोपहर 03.10 बजे वह धर्मावरम से वापस पोथुगुंटा के लिए प्रस्थान करेंगे।



ये खबर भी पढ़ें...



MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें



भोपाल में शाम का कार्यक्रम

शाम 6:10 बजे सीएम मोहन यादव (cm mohan yadav) भोपाल लौटेंगे और 6:25 बजे अपने घर पहुंचेंगे। भोपाल आते ही, वे शाम 7 बजे पार्टी कार्यालय में कुछ जरूरी बैठकों में हिस्सा लेंगे। रात 8 बजे, वे एक लोकल कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस पूरे दौरे से मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश के रिश्ते और भी मजबूत होंगे।



ये खबर भी पढ़ें...



पौष कृष्ण सप्तमी को राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने लिया आशीर्वाद



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम



  • सुबह 9:40 बजे: इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 10:00 बजे: बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 12:55 बजे: एच.ए.एल. हवाई अड्डे से आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले पहुंचेंगे।
  • दोपहर 1:30 बजे से 2:40 बजे तक: धर्मावरम में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
  • दोपहर 3:25 बजे: हेलीपेड पोथुगुंटा से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेंगे।
  • शाम 4:20 बजे: एच.ए.एल. हवाई अड्डे बेंगलुरु से भोपाल के लिए वापस उड़ान भरेंगे।
  • शाम 6:10 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल वापस आएंगे।
  • शाम 6:25 बजे: निवास पर आगमन होगा।
  • शाम 7:00 बजे: पार्टी कार्यालय में जरूरी बैठकों में शामिल होंगे।
  • रात 8:00 बजे: एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...



News Strike : छिंदवाड़ा में सीएम, प्रदेशाध्यक्ष के सामने आई गुटबाजी, विवेक बंटी साहू के साथ ऐसा ‘बर्ताव’!



MP Weather Update : उत्तर की बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठंड, दो दिन शीतलहर का अलर्ट



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • बेंगलुरु
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
  • cm mohan yadav