आज इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल, इसके बाद सड़क विकास निगम की बैठक में लेंगे हिस्सा

Aman Vaishnav | Nov 05, 2026, 08:25 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज इंदौर दौरा, स्थानीय कार्यक्रमों के बाद भोपाल में जनजातीय सम्मेलन और एमपीआरडीसी की अहम बैठक में होंगे शामिल।
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav official day schedule including Indore visit and key development review meetings in Bhopal
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार, 5 नवंबर को इंदौर दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान सीएम इंदौर में डेली कॉलेज में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर का कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में वापस भोपाल लौट आएंगे। इसके बाद जनजातीय प्रतिनिधियों के सम्मेलन में भाग लेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा सुबह भोपाल में जरूरी प्रशासनिक ब्रीफिंग के साथ शुरू होगा। इसके बाद सीएम इंदौर के लिए रवाना होंगे।



सुबह की शुरुआत: भोपाल में ब्रीफिंग और इंदौर रवानगी

मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) के तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:40 बजे सीएम मोहन यादव स्टेट हैंगर भोपाल के लिए निकलेंगे और 10:55 बजे पहुंचेंगे।



सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 11:25 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे डेली कॉलेज इंदौर के लिए रवाना होंगे जहां वे सुबह 11:45 बजे पहुंचेंगे। दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री डेली कॉलेज में स्थानीय कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।



दोपहर में भोपाल वापसी और जनजातीय सम्मेलन

इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:45 बजे स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 से 3:00 बजे के बीच सीएम अपने निवास पर आ जाएंगे।



दोपहर के समय समत्व में मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित जनजातीय प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके ठीक बाद शाम 5:00 बजे वे समत्व में एक महत्वपूर्ण चर्चा में हिस्सा लेंगे।



शाम को सड़क विकास निगम की 49वीं बैठक

दिन के अंत में शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री समत्व में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के 49वें संचालक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश के बुनियादी ढांचे और सड़क निर्माण से जुड़े कई जरूरी फैसलों पर काम आगे बढ़ेगा।



FAQ



1. मुख्यमंत्री मोहन यादव 5 नवंबर को किस शहर के दौरे पर हैं?



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 नवंबर को इंदौर जिले के दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे डेली कॉलेज, इंदौर पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • सीएम मोहन यादव
  • डेली कॉलेज इंदौर
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • शाम को सड़क विकास निगम की 49वीं बैठक
  • जनजातीय प्रतिनिधियों के सम्मेलन
  • CM Mohan Yadav