आज एमपी यूथ समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, जानें उनका शेड्यूल

Kaushiki | Jul 11, 2026, 08:57 IST
cm mohan yadav
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन, इंदौर और भोपाल के व्यस्त दौरे पर हैं। वे इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' और एमपी यूथ समिट का उद्घाटन करेंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (11 जुलाई) राज्य के तीन प्रमुख शहरों का दौरा करेंगे। वे उज्जैन, इंदौर और भोपाल के दौरे पर हैं। सीएम इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 और एमपी यूथ समिट का उद्घाटन करेंगे। आइए जानें सीएम के आज के कार्यक्रम....



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव के इस दौरे की शुरुआत धार्मिक नगरी उज्जैन से होगी। उज्जैन में वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे सीएम उज्जैन से सीधे इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर में आज युवाओं से जुड़े दो बड़े कार्यक्रम होने वाले हैं।



सुबह 11:20 बजे वे रेसकोर्स रोड स्थित बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे। वहां वे पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 12:30 बजे वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। वहां वे एमपी यूथ समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे।



यूथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल

आज इंदौर में आयोजित इस यूथ कॉन्क्लेव को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। इस खास आयोजन में मध्य प्रदेश के पांच हजार युवा शामिल होंगे।



ये कार्यक्रम युवाओं को आगे बढ़ने के लिए एक नया मंच देगा। समारोह के दौरान कई राज्य स्तरीय युवा पुरस्कारों की घोषणा भी होगी। इस कॉन्क्लेव में कुल 10 अलग-अलग प्रमुख क्षेत्रों के युवा शामिल हो रहे हैं।



इनमें शिक्षा, खेल, बिजनेस, हेल्थ और कल्चर के युवा शामिल हैं। युवाओं के लिए यहां कई स्पेशल वर्कशॉप भी रखी गई हैं। इन वर्कशॉप में युवा अपने नए आइडिया और अनुभव शेयर करेंगे।



इस कार्यक्रम में देशभक्ति और ज्ञान का संदेश देने वाली दो रैलियां आ रही हैं। सीएम मोहन यादव इन दोनों रैलियों के युवाओं का स्वागत करेंगे।



भोपाल के कार्यक्रम में होगें शामिल

इंदौर के कार्यक्रम पूरे करने के बाद सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav)दोपहर में भोपाल लौटेंगे। दोपहर 2:25 बजे वे इंदौर एयरपोर्ट से सीधे भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3:05 बजे भोपाल में अपने निवास स्थान पहुंच जाएंगे।



इसके बाद शाम को वे भोपाल में एक कार्यक्रम में जाएंगे। शाम को वे होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस स्थानीय कार्यक्रम के बाद वे रात 9:05 बजे अपने निवास स्थान पहुंच जाएंगे।



ये खबरें भी पढ़ें...



लाड़ली बहना योजना की नहीं मिली पात्रता: नियमों के जाल में फंसी MP की 5 लाख बहनें



एमपी में सड़क हादसे में 17% बढ़ीं मौतें, पुरुषों की संख्या पांच गुना ज्यादा



AICTE रिपोर्ट: देशभर में बंद हुए 58 इंजीनियरिंग कॉलेज, एमपी में 8 पर असर



एमपी के 40 इंटरसिटी रूटों पर दौड़ेंगी सरकारी बसें, मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा