सीएम मोहन यादव आज 2 जिलों का करेंगे दौरा, 113 करोड़ के विकासकार्यों की देंगे सौगात
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जबलपुर और सिहोर दौरे पर रहेंगे। दोनों जिलों में सीएम कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। जबलपुर में 18.41 करोड़ रुपए से बने सांदीपनि विद्यालय तथा 12.63 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सरकारी आईटीआई भवन का लोकार्पण करेंगे। सीहोर में भी सीएम 113 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
सीहोर दौरा
जबलपुर दौरा
सीएम मोहन यादव दोपहर 3:00 बजे डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से कुंडम के छपारा हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सांदीपनि विद्यालय पहुंचकर उसका निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे आईटीआई भवन पहुंचेंगे, जहां वे ITI भवन का लोकार्पण, निरीक्षण और आमसभा को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें...जबलपुर को करोड़ों की सौगातें देंगे सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
10:40 AM: एडीजी इंटेलिजेंस ब्रीफिंग
10:45 AM: आयुक्त जनसंपर्क से चर्चा
12:10 PM: स्टेट हैंगर से सीहोर रवाना
12:30 PM: सीहोर हेलीपैड पर आगमन
02:50 PM: सीहोर से भोपाल वापसी
03:00 PM: डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर पहुंचेंगे
04:00 PM: सांदीपनि विद्यालय कार्यक्रम
04:25 PM: आईटीआई भवन कार्यक्रम
06:00 PM: जबलपुर से भोपाल वापसी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links