सीएम मोहन यादव आज करेंगे स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ, जानिए CM का पूरा शेड्यूल

Pratibha ranaa | Sept 17, 2024, 08:21 IST
cm mohan yadav Launch
सीएम मोहन यादव 17 सितंबर को भोपाल में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ करेंगे और विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें सफाई मित्र सम्मेलन, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ और पीएम आवास योजना के कार्यक्रम शामिल हैं।

सीएम मोहन यादव आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भोपाल में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा आज यानी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में भाजपा के सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा।



CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • सुबह 9.30 बजे ब्रीफिंग- एडीजी इंटेलीजेंस।
  • सुबह 9.40 बजे ब्रीफिंग- आयुक्त जनसंपर्क।
  • सुबह 9.50 बजे राज भवन आगमन।
  • सुबह 10 बजे पदग्रहण शपथ विधि आयोजन।
  • नव नियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों का कुशाभाऊ ठाकरे हॉल आगमन।
  • सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल आगमन।
  • सुबह 11 बजे सफाई मित्रों का सम्मेलन (स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ) + 50 जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ)।
  • दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्रीजी भुवनेश्वर (ओडिशा) से प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत कार्यक्रम।
  • दोपहर 12: 30 बजे भगवान विश्वकर्मा मंदिर इमामी गेट, अग्रसेन चौराहा आगमन।
  • दोपहर 1 बजे स्टेट हैंगर भोपाल आगमन।
  • दोपहर 1.20- 2.10 स्टेट हैंगर भोपाल से एयरपोर्ट खजुराहों, जिला छतरपुर आगमन।
  • दोपहर 2.15- 3 बजे एयरपोर्ट खजुराहों से हेलीपेड चाकघाट, त्योंथर जिला रीवा आगमन।
  • शाम 4.30-5.15 हेलीपेड चाकघाट, त्योंथर से एयरपोर्ट खजुराहों आगमन।
  • शाम 5.20- 6.10 बजे एयरपोर्ट खजुराहों से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव कार्यक्रम
  • CM Mohan Yadav schedule