सीएम मोहन यादव का मंडला-जबलपुर दौरा, आदि उत्सव से पवई धाम तक इन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Rohit Sahu | May 05, 2025, 08:46 IST
CM Mohan Yadav visit
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार 5 मई को मंडला और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। वे आदि उत्सव से लेकर पवई धाम तक कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह 10:30 बजे एक अहम बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध संघ के बीच हुए अनुबंध की समीक्षा को लेकर बुलाई गई है। इस अनुबंध के बाद की जाने वाली प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यवाहियों पर चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के दौरे की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है।



आदि उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल

स्थानीय जनता से करेंगे संवाद

आदि उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे जबलपुर के मझौली क्षेत्र, जो पाटन विधानसभा में आता है, वहां एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे आमजन से संवाद करेंगे और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के जनसंवाद अभियान का हिस्सा है।



यह भी पढ़ें..श्रमिक परिवारों के खातों में MP संबल योजना की सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे CM मोहन यादव



पवई धाम में कार्यक्रम

मझौली कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रिमिझा क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मिलेंगे। शाम 5 बजे वे पवई धाम पहुंचेंगे। पवई धाम में उनका धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित है।



मुख्यमंत्री शाम 6:25 बजे भोपाल लौट जाएंगे। इस पूरे दौरे के दौरान वे प्रशासनिक समीक्षा से लेकर सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

समयस्थानकार्यक्रम का विवरण
10:30 AMभोपालडेयरी अनुबंध की समीक्षा बैठक
12:30 PMजबलपुर एयरपोर्ट
01:00 PMमंडला, चौगानआदि उत्सव कार्यक्रम में भागीदारी
03:25 PMमझौली, जबलपुरपाटन विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रम
05:00 PMरिमिझा - पवई धामधार्मिक कार्यक्रम और जनता से भेंट
06:25 PMभोपालवापसी, अधिकारियों के साथ बैठक


द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश | MP News | cm mohan yadav | सीएम मोहन यादव | CM Mohan Yadav



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • cm mohan yadav