सीएम मोहन यादव की आज मैराथन बैठक, मंत्रालय में विभागों की समीक्षा, शाम को बीजेपी दफ्तर में मंथन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज बुधवार को मैराथन बैठक लेंगे। सीएम मोहन का पूरा दिन बैठकों और कार्यक्रमों से भरा रहेगा।
सुबह 11 बजे मंत्रालय में विभागीय चर्चा
सीएम मोहन यादव सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। वहां वह तीन अलग-अलग विभागों की विभागीयवार चर्चा करेंगे। इन विभागों के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
आईटी सेक्टर में निवेश प्रोत्साहन पर अहम बैठक
इसके बाद दोपहर 12:15 बजे सीएम मोहन की अगली बैठक होगी। यह बैठक सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर से जुड़ी है। इसमें निवेश प्रोत्साहन के संबंध में बातचीत होगी।
दोपहर 1 बजे दो विभागों की समीक्षा
दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे तक समीक्षा बैठक होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव दो अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
बलराम कृषि महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
दोपहर 2:15 बजे उमरिया में बलराम कृषि महोत्सव (Balram Krishi Mahotsav) का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।
शाम 5:30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक
मंत्रालय के कार्यक्रमों के बाद सीएम मोहन शाम 5:30 बजे मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय (MP BJP Office) पहुंचेंगे। वहां वह बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।