मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे की होगी मुलाकात, साथ करेंगे डिनर

Neel Tiwari | Oct 30, 2026, 14:30 IST
जबलपुर में सीएम मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे की मुलाकात और डिनर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी।
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav Meets High Court Chief Justice Alpesh Yashwant Kogje in Jabalpur for Official Talks and Dinner
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 30 अक्टूबर को जबलपुर में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे सर्किट हाउस नंबर-1 पहुंचेंगे। यहां दोनों की मुलाकात होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री और चीफ जस्टिस एक ही कार में काफिले के साथ होटल शॉन एलिजे जा सकते हैं।

वहीं मुख्य सचिव पहले ही जबलपुर पहुंच चुके हैं। संभावना है कि वे चीफ जस्टिस के बंगले पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे।



मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस की मुलाकात

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के जबलपुर प्रवास के दौरान इस मुलाकात को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। खास बात यह है कि प्रदेश की कार्यपालिका और न्यायपालिका के प्रमुख एक साथ मुलाकात और रात्रिभोज में शामिल होंगे।



पहले मुख्य सचिव की चीफ जस्टिस से मुलाकात

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की चीफ जस्टिस (Chief Justice Alpesh Kogje) से मुलाकात प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री का महाधिवक्ता द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे के बीच मुलाकात होगी।



यहां खास बात यह है कि यह मुलाकात सर्किट हाउस में होना संभव है। इसके बाद मुख्यमंत्री और चीफ जस्टिस एक ही काफिले में होटल तक पहुंचेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



होटल शॉन एलिजे में होगा डिनर

मुख्यमंत्री और चीफ जस्टिस की मुलाकात के बाद डिनर का आयोजन किया गया है। महाधिवक्ता कार्यालय की ओर से यह कार्यक्रम रात 8:30 बजे होटल शॉन एलिजे में रखा गया है।



कुर्सियों से लेकर सम्मान तक, प्रोटोकॉल पर नजर

इस मुलाकात और डिनर की एक खास बात दोनों संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों का प्रोटोकॉल है। मुख्यमंत्री प्रदेश की कार्यपालिका के प्रमुख हैं, जबकि चीफ जस्टिस न्यायपालिका के प्रमुख हैं। ऐसे आयोजनों में दोनों पदों की गरिमा और प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है। इसी के तहत बैठने की व्यवस्था, कुर्सियों की समानता और स्वागत-सम्मान के तौर-तरीकों को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है।



Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव और चीफ जस्टिस की मुलाकात
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • चीफ जस्टिस अल्पेश कोगजे
  • मध्यप्रदेश शासन
  • होटल शॉन एलिजे
  • CM Mohan Yadav
  • Chief Justice Alpesh Kogje
  • मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल