आज इंदौर और रतलाम दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Oct 13, 2026, 07:15 IST
सीएम मोहन यादव का दिल्ली, इंदौर और रतलाम दौरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 13 अक्टूबर को दिल्ली से सीधा इंदौर पहुंचेंगे। यहां सीएम मोहन एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रतलाम जाएंगे। वहां भी स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही शाम को मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खंडवा में होने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान समारोह से जुड़ेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुबह 8:50 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम सुबह 10:20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इंदौर में वे होटल विवांता अमलतास पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।



इंदौर के स्थानीय कार्यक्रम निपटाने के बाद मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) सुबह 11:25 बजे रतलाम के लिए रवाना होंगे। लगभग 11:55 बजे रतलाम पहुंचेंगे। रतलाम में भी वे तय स्थानीय आयोजनों में उपस्थित रहेंगे।



दोपहर और शाम: भोपाल वापसी और अहम बैठकें

रतलाम के कार्यक्रम पूरे करके मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे सीएम मोहन यादव भोपाल पहुंचेंगे। दोपहर 1:45 बजे वे अपने निवास पहुंचेंगे। दोपहर बाद से लेकर देर शाम तक मुख्यमंत्री निवास समत्व में चर्चाओं और मुलाकातों का सिलसिला चलेगा।



एक नजर में देखें सीएम मोहन यादव का शेड्यूल

  • सुबह की शुरुआत: निवास 'समत्व' पर एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से ब्रीफिंग।
  • सुबह 08:50 बजे: कार से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली आगमन।
  • सुबह 09:00 से 10:20 बजे: वायुयान से नई दिल्ली एयरपोर्ट से इंदौर एयरपोर्ट आगमन।
  • सुबह 10:30 से 10:40 बजे: कार से होटल विवांता अमलतास, बॉय ताज इंदौर आगमन व स्थानीय कार्यक्रम।
  • सुबह 11:10 से 11:20 बजे: कार से इंदौर एयरपोर्ट पर वापसी।
  • सुबह 11:25 से 11:55 बजे: हेलीकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट से हेलीपैड रतलाम आगमन व स्थानीय कार्यक्रम।
  • दोपहर 12:30 से 01:30 बजे: हेलीकॉप्टर से रतलाम से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन।
  • दोपहर 01:45 बजे: कार से मुख्यमंत्री निवास आगमन।
  • दोपहर 03:30 से 04:30 बजे: निवास 'समत्व' में मुलाकात।
  • शाम 04:30 से 05:45 बजे: निवास 'समत्व' में विभिन्न विषयों पर चर्चाएं।
  • शाम 05:45 से 07:00 बजे: निवास 'समत्व' में जनसंपर्क से जुड़ी चर्चा।
  • शाम 07:00 बजे: निवास समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या (खंडवा) में सहभागिता।

FAQ



1. मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 अक्टूबर को किन प्रमुख शहरों के दौरे पर रहेंगे?



मुख्यमंत्री 13 अक्टूबर को नई दिल्ली, इंदौर और रतलाम के दौरे पर रहेंगे तथा दोपहर बाद भोपाल लौटेंगे।



2. मुख्यमंत्री मोहन यादव रतलाम पहुंचकर वहां क्या करेंगे?



मुख्यमंत्री इंदौर एयरपोर्ट से सुबह 11:25 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11:55 बजे रतलाम पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।



3. आज शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव किस मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ेंगे?



शाम 7:00 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खंडवा में आयोजित 'राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या में शामिल होंगे।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • सीएम मोहन यादव
  • CM Mohan Yadav