मुंबई में इंडिया केम 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, शाम को भोपाल में कारोबारियों व उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव का दौरा प्रशासनिक बातचीत से शुरू होगा। मुख्यमंत्री सबसे पहले फोन पर एडीजी इंटेलिजेंस और जनसंपर्क आयुक्त से जरूरी प्रशासनिक अपडेट और ब्रीफिंग लेंगे।
मुंबई में इंडिया केम 2026 में होंगे शामिल
सुबह 09:55 बजे सीएम बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर मुंबई पहुंचेंगे।
सुबह 10:00 बजे वे यहां आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम इंडिया केम 2026 (India Chem 2026) में भाग लेंगे।
दोपहर 01:35 से 02:00 बजे के बीच सीएम आईटीसी होटल मराठा अंधेरी ईस्ट पहुंचेंगे।
दोपहर 02:00 बजे होटल में उनका स्थानीय कार्यक्रम तय किया गया है।
चार राज्यों के सीएम होंगे शामिल
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव मुंबई में अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
यह कार्यक्रम भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग और फिक्की की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन सत्र मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक होगा।
कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे।
इस दौरान यूपीएल लिमिटेड के चेयरमैन और समूह के सीईओ जय श्रॉफ वैश्विक स्तर पर रसायन उद्योग की स्थिति पर अपनी बात रखेंगे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक निखिल आर. मेसवानी उद्योग का नजरिया पेश करेंगे।
फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सनमार समूह के चेयरमैन विजय शंकर भारतीय उद्योग के नजरिए से अपनी बात रखेंगे। रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के सचिव तेजवीर सिंह क्षेत्र से जुड़ी अहम जानकारियां साझा करेंगे। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
दोपहर बाद मुंबई से भोपाल वापसी का सफर
मुंबई के कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 03:35 से 03:45 बजे वे आईटीसी होटल मराठा से निकलकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
शाम 04:00 बजे सीएम मुंबई से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
शाम 05:20 बजे उनका विमान भोपाल के स्टेट हैंगर पर उतरेगा।
शाम 05:20 से 05:35 बजे के बीच वे स्टेट हैंगर से अपने निवास पर पहुंचेंगे।
विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन
राजधानी भोपाल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे उद्योग जगत के एक बड़े मंच पर पहुंचेंगे।
शाम 06:00 बजे सीएम कुशाभाऊ ठाकरे हॉल, भोपाल पहुंचेंगे।
यहां सीएम विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन 2026 (Viksit Bharat Udyog Vyapar Sammelan 2026) में शिरकत करेंगे। साथ ही कारोबारियों व उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस अपने निवास लौटेंगे।
FAQ
1. मुख्यमंत्री मोहन यादव 22 अक्टूबर को मुंबई में किस कार्यक्रम में शामिल होंगे?
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10:00 बजे मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित इंडिया केम 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।