आज निवाड़ी जाएंगे सीएम मोहन यादव, 59 विकास कार्यों का होगा भूमि-पूजन और लोकार्पण
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले के लोगों को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान करीब 193 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले और पूरे होने वाले कुल 59 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं का संबंध अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और ग्रामीण विकास से है।
आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...
किन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण?
मुख्यमंत्री मोहन यादव निवाड़ी जिले में बने संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं भी जनता को समर्पित की जाएंगी।
राजस्व विभाग को मिलेंगे नए भवन
मुख्यमंत्री निवाड़ी में 46 राजस्व स्टाफ आवास और पृथ्वीपुर में 29 राजस्व स्टाफ आवासों का लोकार्पण करेंगे। इससे कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी।
स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार
स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई नए भवनों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इनमें शामिल हैं
- जिला चिकित्सालय निवाड़ी का 100 बिस्तरीय भवन उन्नयन।
- ग्राम जेवरा, ब्लॉक पृथ्वीपुर में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन।
- ब्लॉक पृथ्वीपुर में नया प्राथमिक स्वास्थ्य भवन।
- ग्राम सेंंदरी, ब्लॉक निवाड़ी में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन।
- संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण।
कई विभागों के विकास कार्य
मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे।
किन परियोजनाओं का होगा भूमि-पूजन?
लोकार्पण के साथ-साथ मुख्यमंत्री कई नई विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन भी करेंगे।
इनमें शामिल विभाग हैं...
- लोक निर्माण विभाग
- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
- आयुष विभाग
- उच्च शिक्षा विभाग
- कौशल विकास विभाग
- स्कूल शिक्षा विभाग
- महिला एवं बाल विकास विभाग
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम विवरण
- समय अनिर्दिष्ट (दूरभाष पर): ब्रीफिंग – एडीजी इंटेलिजेंस / आयुक्त जनसंपर्क
- समय अनिर्दिष्ट (ओरछा): स्थानीय कार्यक्रम
- 10.50 प्रातः: कार्यक्रम स्थल, ओरछा, जिला निवाड़ी आगमन
- 11.00 - 11.35 प्रातः मन की बात का श्रवण
- 12.00 दोपहर: स्थानीय कार्यक्रम
- 12.30 - 12.45 दोपहर: हेलीपैड ओरछा से हेलीपैड निवाड़ी, जिला निवाड़ी आगमन
- 12.55 - 01.05 दोपहर: नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेेट कार्यालय भवन आगमन
- समय अनिर्दिष्ट: नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेेट कार्यालय भवन का लोकार्पण
- 01.30 - 01.40 दोपहर: कार्यक्रम स्थल आगमन
- समय अनिर्दिष्ट (निवाड़ी): स्थानीय कार्यक्रम
- दिव्यांग कैंप में हितग्राहियों को उपकरण वितरण
- स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण
- हितलाभ वितरण
- विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- 03.10 - 03.25 दोपहर: हेलीपैड निवाड़ी, जिला निवाड़ी से हेलीपैड पुलिस लाइन झांसी, जिला झांसी (उ.प्र.) आगमन
- समय अनिर्दिष्ट: स्थानीय कार्यक्रम
- 04.15 - 04.55 सायंकाल: हेलीपैड पुलिस लाइन झाँसी, जिला झाँसी से एयरपोर्ट खजुराहो, जिला छतरपुर आगमन
- 05.05 - 05.50 सायंकाल: एयरपोर्ट खजुराहो, जिला छतरपुर से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
- 06.05 सायंकाल: निवास आगमन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का दतिया दौरा
वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज दतिया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उमंग सिंघार दतिया विधानसभा उपचुनाव (दतिया उपचुनाव) में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह जी के समर्थन में होने वाले जनसंपर्क अभियान में शामिल रहेंगे। इस दौरान लोगों से मुलाकात कर उनके लिए समर्थन की अपील भी करेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
दतिया उपचुनाव में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले-अपने कर्मों से कमजोर हुई कांग्रेस
युवाओं के लिए सीएम मोहन यादव का ऐलान, MP में बनेंगे चार फास्ट ट्रैक कोर्ट
कांग्रेस ने कहा-युवा शक्ति की विजय है शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
दतिया में बोले जीतू पटवारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्रेडिट राहुल गांधी को