आज बिहार दौरे पर CM मोहन यादव, जानिए सीएम का पूरा शेड्यूल

Pratibha ranaa | Jul 31, 2024, 09:47 IST
VDS
सीएम मोहन यादव आज बिहार दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वह बिहार के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:25 पर दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दरभंगा से जिला सीतामढ़ी के गांव ग्राम कोरियाही जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज RSS के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 9:30 बजे समिधा कार्यालय पहुंच गए है। करीब एक घंटा समिधा कार्यालय में रहेंगे। इसके बाद सीएम सुबह 11 बजे बिहार के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:25 पर दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। कोरियाही गांव बीजेपी के दिवंगत नेता प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।



CM के आज के कार्यक्रम...

  • मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सुबह समिधा RSS कार्यालय जाएंगे।
  • संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
  • आरएसएस के मध्य क्षेत्र के प्रचारक हाल ही में बदले हैं
  • नए क्षेत्र प्रचारक से मुलाकात करेंगे
  • दोपहर 12.35 बजे सीएम डॉक्टर मोहन यादव बिहार के दरभंगा जाएंगे
  • स्वर्गीय प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
  • शाम 5:45 बजे बिहार से भोपाल लौटेंगे
  • शाम 7 बजे सीएम मोहन भोपाल में स्लीमनाबाद टनल के कार्य के प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे।

श्रावण माह में लाडली बहनों को 'शगुन'

CM मोहन ने X पर ट्वीट कर लिखा- मेरी लाडली बहनों के खाते में श्रावण माह में 1 अगस्त को रक्षाबंधन के ₹250 का 'शगुन' डालने जा रहा हूं, ताकि प्रदेश की प्रत्येक लाडली बहन का रक्षाबंधन का त्यौहार खुशियों से सजे।



pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव