आज ओरछा और चित्रकूट जाएंगे सीएम मोहन यादव, रामराजा मंदिर में करेंगे दर्शन, इसके बाद स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Aman Vaishnav | Nov 07, 2026, 07:46 IST
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 नवंबर को ओरछा के श्री रामराजा मंदिर दर्शन और चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे।
MP Chief Minister Dr Mohan Yadav Official Tour Schedule for Orchha and Chitrakoot Visits on November 7
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार, 7 नवंबर को ओरछा और चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। ओरछा पहुंचकर सीएम प्रसिद्ध श्री रामराजा मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर मुख्यमंत्री चित्रकूट जाएंगे, वहां भी एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम को सीएम वापस भोपाल लौट आएंगे।
आइए सीएम मोहन यादव का दौरा (CM Mohan Yadav Tour Shedule) आसान शब्दों में समझते हैं...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
दौरे पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री भोपाल में जरूरी प्रशासनिक कामकाज निपटाएंगे।
- सुबह 09:45 बजे: समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ सीएम की ब्रीफिंग होगी।
- सुबह 10:00 बजे: समत्व में ही जनसंपर्क विभाग के साथ चर्चा होगी।
- सुबह 10:40 से 10:55 बजे: मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
ओरछा प्रवास: रामराजा मंदिर में दर्शन और बैठकें
भोपाल से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवाड़ी जिले के ओरछा पहुंचेंगे।
- सुबह 11:00 से दोपहर 12:05 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल से ओरछा हेलीपेड पर आगमन होगा।
- दोपहर 12:10 से 12:15 बजे: सीएम हेलीपेड से श्री रामराजा मंदिर ओरछा पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे।
- दोपहर 12:45 बजे: इसके बाद वे होटल शीश महल पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 01:30 से 01:35 बजे: होटल शीश महल से वापस ओरछा हेलीपेड पहुंचेंगे।
दोपहर बाद: चित्रकूट दौरा और वापसी
ओरछा के बाद मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव सतना जिले का चित्रकूट रहेगा।
- दोपहर 01:45 से 02:40 बजे: ओरछा हेलीपेड से चित्रकूट हेलीपेड (जिला सतना) आगमन होगा।
- चित्रकूट में प्रवास: यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
- शाम 04:10 से 04:35 बजे: सीएम चित्रकूट हेलीपेड से खजुराहो एयरपोर्ट (जिला छतरपुर) पहुंचेंगे।
- शाम 04:45 से 05:20 बजे: सीएम का खजुराहो एयरपोर्ट से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन होगा।
- शाम 05:35 बजे: स्टेट हैंगर से मुख्यमंत्री अपने निवास पर पहुंच जाएंगे।