सीएम मोहन यादव आज पांढुर्णा और मंडला में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, शाम को बुंदेली समागम का करेंगे आगाज

Aman Vaishnav | Oct 04, 2026, 08:11 IST
मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम: पांढुर्णा और मंडला के बाद भोपाल रवींद्र भवन पहुंचेंगे सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज, रविवार 04 अक्टूबर को पांढुर्णा और मंडला जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम कई स्थानीय और जनहित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम को भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित बुंदेली समागम का भी शुभारंभ करेंगे। आइए सीएम मोहन यादव का दौरा विस्तार से समझते हैं...

मध्यप्रदेश



सुबह भोपाल में ब्रीफिंग और पांढुर्णा रवानगी

मुख्यमंत्री सुबह 8:45 बजे समत्व में अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग लेंगे। इसमें एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क मौजूद रहेंगे।



इसके बाद मुख्यमंत्री स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। यहां से सीएम मोहन यादव पांढुर्णा के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:25 बजे पांढुर्णा पारडी रोड हेलीपैड पहुंचेंगे।



पांढुर्णा में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बता दें कि पांढुर्णा में सुबह 10:30 बजे से स्थानीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीएम सबसे पहले वीसी के जरिए बैठक में जुड़ेंगे।



इसके बाद सीएम (Madhya Pradesh Chief Minister) सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह जिला विकास समिति की अहम बैठक भी लेंगे।



दोपहर में मंडला आगमन और कार्यक्रम

दोपहर 1:20 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड पांढुर्णा पहुंचेंगे। वहां से मंडला के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे सीएम का मंडला हेलीपैड पर आगमन होगा। यहां मुख्यमंत्री दो प्रमुख स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।



तेंदूपत्ता बोनस वितरण और सेवा सेतु अभियान

मंडला में मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाया जाएगा।



शाम को भोपाल वापसी और बुंदेली समागम

इसके बाद शाम 4:40 बजे मुख्यमंत्री मंडला से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे फिर वहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे।



मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शाम 6:10 बजे वह रवींद्र भवन भोपाल पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री बुंदेली समागम कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 7:05 बजे सीएम अपने निवास लौटेंगे।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • तेंदूपत्ता बोनस वितरण
  • रवींद्र भवन भोपाल
  • सेवा सेतु अभियान
  • Madhya Pradesh Chief Minister