सीएम मोहन यादव का पन्ना-छतरपुर दौरा आज, 90 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Rohit Sahu | May 29, 2025, 07:22 IST
mp news cm mohan panna
सीएम मोहन यादव आज पन्ना और छतरपुर में 90 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा पन्ना में छत्रसाल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
MP News:सीएम मोहन यादव 29 मई गुरुवार को पन्ना और छतरपुर जिलों के दौरे पर हैं। इस दौरान वे पन्ना में 90 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से 40 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल होंगे साथ ही तेंदूपत्ता का बोनस वितरित करेंगे।
भोपाल से गौरिहार तक CM का शेड्यूल
पन्ना में छत्रसाल जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
दोपहर 2:20 बजे वे (cm mohan yadav) हेलीकॉप्टर से पन्ना जिले के हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां वे महाराजा छत्रसाल जयन्ती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री मउ सहानिया, जिला छतरपुर जाएंगे जहां छत्रसाल विरासत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह आयोजन महाराजा छत्रसाल की जयन्ती के अवसर पर हो रहा है।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
| समय | स्थान | कार्यक्रम विवरण |
|---|---|---|
| 09:55 सुबह | मुख्यमंत्री निवास, भोपाल | एडीजी इंटेलीजेंस की ब्रीफिंग |
| 10:00 सुबह | भोपाल | आयुक्त जनसंपर्क की ब्रीफिंग |
| 11:05 - 11:25 सुबह | भोपाल हाट | क्राफ्टरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन |
| 12:40 - 02:20 दोपहर | गौरिहार | जल गंगा संवर्धन अभियान व तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम |
| 04:45 - 05:10 शाम | पन्ना | महाराजा छत्रसाल जयन्ती कार्यक्रम |
| 05:10 - 06:00 शाम | मउ सहानिया, छतरपुर | छत्रसाल विरासत महोत्सव कार्यक्रम |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧