सीएम मोहन यादव ने की सिंहस्थ 2028 की तैयारियों समीक्षा, खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणा

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 12, 2025, 13:49 IST
CM held review meet for SImhastha
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम ने धार्मिक पर्यटन और खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन मेंसिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की। विक्रमादित्य संकुल भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने उज्जैन और इंदौर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिंहस्थ के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है।



मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने ओंकारेश्वर, महेश्वर, पशुपतिनाथ, नलखेड़ा, भोपाल और पूरे मालवा क्षेत्र में सिंहस्थ से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता दी है। इन योजनाओं के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ एक स्थायी विकास सुनिश्चित किया जाएगा।



धार्मिक पर्यटन

सीएम मोहन यादव ने कहा-हमारा उद्देश्य उज्जैन सिंहस्थ 2028 के माध्यम से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि इस आयोजन का लाभ आम जनता तक लंबे समय तक पहुंचे।उन्होंने कुछ योजनाओं को तेज़ी से पूरा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।


कुछ योजनाएं राज्य सरकार द्वारा और कुछ केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि राज्य सरकार सभी योजनाओं पर तेज़ गति से कार्य कर रही है।



खेलों को बढ़ावा देने के लिए घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेल बजट को दोगुना कर दिया है। इसके अलावा, ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जो पहले 50 लाख रुपए थी।



मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान विकसित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।



भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भारतीय जनता पार्टी नगर संगठन द्वारा आयोजित नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों के परिचय और स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे। इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।



तिरंगा यात्रा में भागीदारी

मुख्यमंत्री शहीद पार्क से फव्वारा चौक तक निकलने वाली तिरंगा यात्रा में भी भाग लेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति और एकता को बढ़ावा देना है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • भाजपा
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्यमंत्री
  • सिंहस्थ 2028
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028