युवाओं को मिलेगा ज्ञान और काम, सीएम मोहन यादव रोजगार मेले का करेंगे शुभारंभ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 11 मार्च दो जिलों का दौरा करेंगे। सीएम सागर में रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वे दमोह में महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर देंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
सागर में रोजगार की नई शुरुआत
दोपहर 12:45 बजे सीएम मोहन यादव भोपाल से सागर के लिए निकलेंगे। दोपहर 1:25 बजे वे सागर की ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। सीएम यहां ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे।
साथ ही वे यहां रोजगार मेले का शुभारंभ भी करेंगे। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां इस रोजगार मेले में मौजूद रहेंगी। सीएम खुद युवाओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे।
दमोह में महिला शक्ति का होगा सम्मान
सागर का कार्यक्रम खत्म करने के बाद सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) दमोह के लिए निकलेंगे। दोपहर 2:55 बजे वे दमोह के हटा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:20 बजे सीएम हटा पहुंच जाएंगे। यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई है।
इस सम्मेलन में हजारों महिलाएं और स्वयं सहायता समूह शामिल होंगे। सीएम यहां उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित करेंगे। वे एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
शाम का बिजी शेड्यूल
दमोह का कार्यक्रम निपटाकर सीएम शाम 5:00 बजे हटा से खजुराहो जाएंगे। शाम 5:25 बजे वे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे वे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां वे कुछ जरूरी राष्ट्रीय बैठकों में हिस्सा ले सकते हैं।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है...
- दोपहर 12:45 बजे: भोपाल से सागर के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 01:30 बजे: सागर में ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का भव्य उद्घाटन करेंगे।
- दोपहर 01:45 बजे: सागर में विशाल रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे।
- दोपहर 02:55 बजे: सागर से दमोह के हटा के लिए रवाना होंगे।
- दोपहर 03:30 बजे: महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करेंगे।
- शाम 05:25 बजे: खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
- शाम 05:35 बजे: खजुराहो से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
- शाम 06:30 बजे: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें....
एमपी की एथलीट को एशियन गेम्स खेलने से रोका, सालों बाद मेडिकल रिपॉर्ट से पता चला लड़की नहीं लड़का
चैत्र में ही बैसाख जैसी गर्मी! राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश तक, गर्मी ने सबको किया बेहाल!
11 मार्च का इतिहास: वो दिन जब अमेरिका के शेयर बाजार में गूंजा Infosys का नाम
एमपी में गेहूं खरीदी पर सरकार सख्त: निगरानी के लिए बनी मंत्रियों की विशेष समिति