आज दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरेंगे CM मोहन यादव, जनता से करेंगे सीधा संवाद

Siddhi Tamrakar | Jan 23, 2025, 09:17 IST
cm mohan yadav in delhi
सीएम डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे और राजधानी भोपाल में जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। जानें सीएम का पूरा शेड्यूल इस लेख में...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी कि 23 जनवरी को दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। वह दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद, सीएम शाम 5:15 बजे जबलपुर से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद, पश्चिम दिल्ली के मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम चौपाल और जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, शाम 7:30 बजे रोहिणी विधानसभा में भी एक जनसभा का आयोजन किया गया है।



CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

  • सुबह 10.00 बजे- ब्रीफिंग - एडीजी इंटेलीजेंस
  • सुबह 10.10 बजे- ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क
  • सुबह 10.15 बजे- आरक्षित
  • सुबह 10.45 बजे- आरक्षित (शासकीय कार्य)
  • सुबह 11.35 से 11.45 बजे तक- गायत्री मंदिर के पास, महाराणा प्रताप नगर भोपाल जाएंगे
  • सुबह 11.45 से दोपहर 12.45 बजे तक- जी.जी. फ्लाई ओव्हर (गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक) एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण
  • दोपहर 01.05 बजे- स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे
  • दोपहर 01.15 से 01.50 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर जाएंगे
  • दोपहर 02.00 से 02.15 बजे तक- डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीपैड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर जाएंगे
  • दोपहर 02.15 से 03.00 बजे तक- स्थानीय कार्यक्रम- राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट
  • दोपहर 03.00 से 03.15 बजे तक- हेलीपेड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर से एयरपोर्ट जबलपुर जाएंगे
  • दोपहर 03.20 से शाम 04.30 बजे तक- डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से एयरपोर्ट नई दिल्ली जाएंगे
  • शाम 05.15 बजे- मादीपुर ग्राम चौपाल, पश्चिमी दिल्ली जाएंगे
  • स्थानीय कार्यक्रम - जनसभा (वि.स. मादीपुर)
  • शाम 06.15 से 06.40 बजे तक- जी ब्लॉक सेक्टर, 15, रोहिणी जाएंगे
  • आरक्षित
  • रात 07.30 से 08.30 बजे तक- स्थानीय कार्यक्रम- जनसभा (वि.स. रोहिणी)
  • रात 08.30 से 09.15 बजे तक- एयरपोर्ट नई दिल्ली जाएंगे
  • रात 09.25 से 10.35 बजे तक- एयरपोर्ट नई दिल्ली से स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CM Mohan Yadav schedule
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव