आज इंदौर में सीएम मोहन यादव, जानिए सीएम के कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल
Pratibha ranaa | Aug 25, 2024, 09:01 IST
cm mohan yadav schedule indore
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव आज ( CM Mohan Yadav ) इंदौर दौरे पर रहेंगे। इंदौर में वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात 9.35 बजे सीएम भोपाल लौटेंगे।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव आज ( 25 अगस्त ) को इंदौर में रहेंगे। यहां वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव सुबह 9 बजे गीता भवन इंदौर में व्याख्यान माला को संबोधित करेंगे।
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 9:00 बजे गीता भवन इंदौर में व्याख्यान माला को संबोधित करेंगे।
- सुबह 10 बजे इंदौर में सुभाष मंडल एयरपोर्ट रोड नरसिंह वाटिका में सदस्यता अभियान की कार्यशाला को संबोधित करेंगे।
- BJP सदस्यता अभियान को लेकर मंडल स्तर की बैठक का शुभारंभ करेंगे।
- सुबह 11 बजे विधानसभा क्रमांक 4 में बूथ क्रमांक 99 के नरेंद्र तिवारी मार्ग स्थित महाराजा यशवंत राव विद्यालय में PM नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनेंगे।
- सुबह 11:30 बजे दशहरा मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव में सम्मिलित होंगे।
- दोपहर 1 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- दोपहर 2:15 बजे एयरपोर्ट इंदौर से अमझेरा जिला धार के लिए निकलेंगे।
- अमझेरा में जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- शाम 4 बजे अमझेरा से खजुराहो के लिए रवाना होंगे।
- शाम 5.40 बजे पन्ना जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- रात 9.35 बजे खजुराहो से भोपाल वापस आएंगे।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक