आज लाड़ली बहनों के खातों में 1572 करोड़ डालेंगे CM, देखें उनका शेड्यूल

Siddhi Tamrakar | Dec 11, 2024, 09:41 IST
CM MOHAN 11 DEC
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 11 दिसंबर को लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। जानें सीएम का पूरा शेड्यूल..

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 11 दिसंबर को लाड़ली बहना योजना के तहत लाभार्थी बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। सीएम सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें सरकारी यात्री परिवहन सेवा की शुरुआत पर चर्चा होगी। इसके बाद 11 बजे वह लाल परेड मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा।



दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री खरगोन पहुंचेंगे, जहां वह ग्रामीण प्रौद्योगिकी पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह और किसान अधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम को मुख्यमंत्री उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे।आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव आज का पूरा शेड्यूल।



CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

• सुबह 10.00 बजे- ब्रीफिंग - एडीजी इंटेलीजेंस



• सुबह 10.10 बजे- ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क



• सुबह 10.15 से 11.00 बजे तक- बैठक यात्री परिवहन सेवा प्रारंभ किए जाने के संबंध में



• सुबह 11.00 बजे- लाल परेड ग्राउंड, भोपाल जाएंगे



• सुबह 11.00 से दोपहर 01.00 बजे तक- स्थानीय कार्यक्रम



• दोपहर 01.00 से 01.15 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे



• दोपहर 01.20 से 02.20 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपैड ग्राम लेपा, तह. कसरावद, (वि.स. कसरावद) जिला खरगोन जाएंगे



• दोपहर 02.30 से 03.45 बजे तक- स्थानीय कार्यक्रम



• ग्रामीण प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन एवं किसान अधिवेशन



• शाम 03.45 से 04.05 बजे तक- ग्राम लेपा, तह. कसरावद से ग्राम तेली भट्याण, जिला खरगोन जाएंगे



• स्थानीय कार्यक्रम- संत सियाराम बाबा आश्रम



• शाम 04.30 बजे- हेलीपेड ग्राम खमलाई, जिला खरगोन जाएंगे



• शाम 04.35 से 05.10 बजे तक- हेलीपेड ग्राम खमलाय से हेलीपैड उज्जैन जिला उज्जैन जाएंगे और आरक्षित



• रात 07.00 से 08.30 बजे तक- स्थानीय कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • लाड़ली बहना योजना
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CM Mohan Yadav schedule
  • गीता महोत्सव