आज चित्रकूट जाएंगे CM, अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव में होंगे शामिल
Sourabh Bhatnagar | Oct 26, 2024, 07:26 IST
CM YADAV schedule
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे, जहां वह अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव में शामिल होंगे। सीएम चित्रकूट में ही रात रुकेंगे।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr Mohan Yadav) आज यानी 26 अक्टूबर को चित्रकूटके दौरे पर रहेंगे, जहां वह अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम जनसंपर्क आयुक्त और एडीजी इंटेलीजेंस के साथ बैठक करेंगे। आज सीएम भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय का भी दौरा करेंगे। वहीं, आज सीएम चित्रकूट में रात रुकेंगे।आइए जानते हैं उनका पूरा शेड्यूल
सीएम के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 10:45 बजे : ब्रीफिंग - एडीजी इंटेलीजेंस
- सुबह 10:50-11:00 बजे : बीजेपी कार्यालय आगमन
- सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 तक आरक्षित
- दोपहर 1:10 बजे : निवास आगमन/आरक्षित
- दोपहर 03:20 से 03:45 बजे के बीच : स्टेट हेंगर भोपाल आगमन
- दोपहर 03:40 से शाम 04:25 बजे के बीच: स्टेट हेंगर भोपाल से एयरपोर्ट खजुराहो जिला छतरपुर आगमन
- शाम 04:30 बजे से 05:00 बजे तक : एयरपोर्ट खजुराहो से हेलीपेड आरोग्य धाम, चित्रकूट, जिला सतना आगमन
- शाम 07:00 से रात 8:00 बजे तक : अंतर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव में शामिल होंगे।
पहेली MP की… क्योंकि MP गजब है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक