आज सेवा संकल्प और जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, ऐसा रहेगा उनका शेड्यूल

Kaushiki | Oct 09, 2026, 08:53 IST
सीएम मोहन यादव का आज भोपाल और हरदा दौरा
सीएम मोहन यादव आज (9 अक्टूबर) भोपाल और हरदा दौरे पर रहेंगे। वे सुबह टीटी नगर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान में हिस्सा लेंगे। इसके बाद हरदा में जन विश्वास अभियान के तहत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम को भोपाल लौटकर जेल प्रशासन के महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। ऐसा रहेगा सीएम मोहन यादव का आज का शेड्यूल।

हरदा में जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे

भोपाल के कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन यादव हरदा जाएंगे। हरदा में वे जन विश्वास अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे शासकीय जिला अस्पताल और वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करेंगे। वहां सीएम मरीजों और बुजुर्गों का हाल-चाल जानेंगे।



इसके बाद वे जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम मोहन यादव आगर मालवा के बलराम कृषि महोत्सव से वर्चुअली जुड़ेंगे। वे उद्यमियों, किसानों और आम नागरिकों के साथ संवाद करेंगे। समाधान ऑनलाइन के माध्यम से लोगों की समस्याओं की समीक्षा करेंगे।



राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे

शाम को सीएम मोहन यादव भोपाल लौटकर केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण एकेडमी जाएंगे। वहां वे कारागार प्रशासन के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे। यह वर्दीधारी महिलाओं (Conference of Women in Uniform) का 5वां राष्ट्रीय सम्मेलन है। सीएम इसके समापन सत्र में भाग लेंगे और संबोधन देंगे। इन सभी कार्यक्रमों के बाद सीएम शाम को अपने निवास लौटेंगे।



सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल

  • सुबह 10.15 बजे: एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग करेंगे।
  • सुबह 11.00 बजे: तात्याटोपे स्टेडियम (टी.टी. नगर, भोपाल) आगमन और सेवा के रंग-राष्ट्र के संग कार्यक्रम में शामिल होंगे। ।
  • दोपहर 12.00 बजे: भोपाल से हरदा के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 12.35 बजे: शासकीय जिला चिकित्सालय और वृद्ध आश्रम का निरीक्षण करेंगे।
  • दोपहर 01.45 बजे: वी.सी. के जरिए आगर मालवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होंगे।
  • दोपहर 02.05 बजे: कृषि समाधान में ऑनलाइन जुड़ेंगे।
  • शाम 05.30 बजे: केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, भोपाल आएंगे।
  • शाम 05.30 बजे: वर्दीधारी महिलाओं के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे।
  • शाम 06.00 बजे: अपने निवास को लौटेंगे।

जन विश्वास अभियान क्या है

जन विश्वास अभियान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। जन विश्वास अभियान सुशासन को बढ़ावा देने और जनता की समस्याओं का जमीनी स्तर पर तुरंत निवारण करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 7 अगस्त 2026 को छिंदवाड़ा से शुरू किया था। ये छह महीने का अभियान न देरी, न दूरी के विजन पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य शासन को सीधे नागरिकों के द्वार तक पहुंचाना है।



यह अभियान चार प्रमुख स्तंभों - संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी पर आधारित है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रत्येक शुक्रवार को प्रशासनिक कार्यालयों में कोई समीक्षा बैठक नहीं होती। इस दिन मंत्री, कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में जाकर सीधे जनता से संवाद करते हैं। उनकी समस्याएं सुनते हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करते हैं।



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • सेवा संकल्प अभियान
  • जन विश्वास अभियान
  • भोपाल
  • हरदा
  • जेल प्रशासन के महिला सम्मेलन
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव