आज इंदौर और शाजापुर के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव का दौरा एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क से जरूरी ब्रीफिंग के साथ शुरू होगा।
इसके बाद सीएम सुबह 7:10 से 7:20 बजे के बीच स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे। वहां से 7:25 बजे रवाना होकर सुबह 8:00 बजे शाजापुर जिले के रंथभंवर हेलीपैड पर उतरेंगे। सुबह 8:05 बजे वे बोमा स्थल पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इंदौर में अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव (Indore Urban Growth Conclave)
शाजापुर में कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) सुबह 9:20 बजे रंथभंवर हेलीपैड आएंगे। यहां से 9:30 बजे वे सुबह 9:55 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इंदौर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे...
- रेसीडेंसी कोठी आगमन: सुबह 10:05 से 10:15 बजे के बीच सीएम मोहन यादव रेसीडेंसी कोठी पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
- ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर: सुबह 11:00 बजे वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां वे मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026 में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।
सीएम मोहन की निवेशकों से बैठक
बता दें कि अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 कार्यक्रम में प्रदेश के शहरों के विकास, शहरी सुविधाओं में निवेश और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री इस दौरान निवेशकों से आमने-सामने बैठक भी करेंगे। इसमें शहरों से जुड़े प्रोजेक्ट्स में निवेश, योजनाओं को लागू करने और भविष्य में साझेदारी की संभावनाओं पर बात होगी।
कॉन्क्लेव में बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों के विकास पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। इसमें शहरों के मास्टर प्लान, आवास, परिवहन, पुराने इलाकों के विकास और विकास गलियारों जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे।
शहरी प्रशासन को ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाने पर भी चर्चा होगी। इसके लिए डिजिटल गवर्नेंस, ऑनलाइन मंजूरी और जीआईएस तकनीक की मदद से शहरों की प्लानिंग जैसे मुद्दों पर बात की जाएगी।
पर्यावरण के अनुकूल शहर विकसित करने पर चर्चा
कॉन्क्लेव में ऐसे शहर विकसित करने पर चर्चा होगी जो पर्यावरण के अनुकूल हों। साथ ही बदलते मौसम का सामना कर सकें। इसमें पानी का बेहतर इस्तेमाल, गंदे पानी को दोबारा उपयोग में लाना, हवा की गुणवत्ता सुधारना, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और कचरे का सही प्रबंधन जैसे मुद्दे शामिल होंगे। कचरे से बिजली बनाने, सौर ऊर्जा और कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) से जुड़े अवसरों पर भी चर्चा होगी।
कॉन्क्लेव में कौन-कौन शामिल होगा?
शहरों से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए पैसा जुटाने के अलग-अलग तरीकों पर भी खास सत्र होंगे। इनमें सरकारी और निजी कंपनियों की साझेदारी (PPP), ग्रीन बॉन्ड, नगर पालिका बॉन्ड, टेंपल बॉन्ड, संयुक्त उपक्रम और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से मदद लेने जैसे विकल्पों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, अनुदान और वायबिलिटी गैप फंडिंग के जरिए प्रोजेक्ट्स को आर्थिक रूप से सफल बनाने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे और नगरीय विकास एवं आवास कमिश्नर संकेत भोंडवे शामिल होंगे। इनके साथ वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
भोपाल वापसी और शाम के कार्यक्रम
कटनी महोत्सव से जुड़ाव:दोपहर 1:30 से 1:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान सीएम दोपहर 1:45 से 2:00 बजे तक VC के जरिए कृषि विभाग द्वारा कटनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होंगे।
दोपहर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे वेअपने निवास पहुंचेंगे।
शाम को 6:00 बजे वे समत्व से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया, इंदौर के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे।