आज शाजापुर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, 20 करोड़ से बने 100 बेड के अस्पताल का करेंगे शुभारंभ
Pratibha ranaa | Aug 04, 2024, 10:20 IST
CM Mohan Yadav Shajapur tour
शाजापुर जिला अस्पताल के जर्जर हो चुके पुराने भवन के आधे हिस्से को तोड़कर 20 करोड़ की लागत से 100 बेड का नया भवन बनाया गया है। सीएम मोहन यादव इस भवन में संचालित होने वाले मातृ और शिशु भवन का शुभारंभ करने वाले हैं।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव आज ( 4 अगस्त ) शाजापुर दौरे पर रहेंगे। सीएम भोपाल से हेलिकॉप्टर से सुबह 11.15 बजे रवाना होंगे। सीएम 20 करोड़ की लागत से बने 100 बेड के अस्पताल का शुभारंभ करेंगे।
100 बेड के अस्पताल का करेंगे शुभारंभ
बता दें, शाजापुर के जिला अस्पताल के जर्जर हो चुके पुराने भवन के आधे हिस्से को तोड़कर 20 करोड़ की लागत से 100 बेड का भवन बनाया गया है। सीएम इस भवन में संचालित होने वाले मातृ और शिशु भवन का शुभारंभ करने वाले हैं।
CM के आज के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 11.25 बजे CM मोहन यादव शाजापुर पहुंचेंगे।
- शाजापुर में सीएम अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण करेंगे।
- लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे।
- कथावाचन संत से मुलाकात करेंगे।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक